Breaking News

#हरदोई:- मल्लावां- 72 घंटे मे तीसरी बार बदला गया ट्रांसफार्मर जनता चिप चिपी गर्मी से बेहाल#


#हरदोई:- मल्लावां- 72 घंटे मे तीसरी बार बदला गया ट्रांसफार्मर जनता चिप चिपी गर्मी से बेहाल#

#हरदोई: मल्लावां- इतनी भीषण गर्मी मे मल्लावां की जनता हुई बेहाल 72 घंटो से बिजली सप्लाई न मिलने से घर मे लगे इलेक्ट्रानिक उपकरण बने सोपीस#

#बात करते है मल्लावां की बिजली व्यवस्था की तो जनता और व्यापार से जुड़े लोग त्राहि त्राहि कर रहे है। लगभग 72 घंटे से उपभोक्ताओं को बिजली नही मिल पा रही है। मल्लावां के बड़ी बाज़ार रोड पर स्थित गायित्री मंदिर के निकट 100 के वी का ट्रांसफार्मर 3 बार बदला जा चुका है लेकिन नतीजा शुन्य है। बार बार रिपेयर ट्रांसफार्मर लगाने से 1 घंटा भी नही चल पा रहे हैं जिससे मल्लावां की भोली भाली जनता को उमस भरी गर्मी मे रात रात भर जगकर काटनी पड़ रही है। इस ट्रांसफार्मर से 150 से 200 के बीच मे कनेक्शन है इस उमस भरी गर्मी मे कोई भी जनप्रतिनिधि जनता के बीच नही दिख रहा है। अवर अभियंता मल्लावां ने अवगत कराया कि ट्रांसफार्मर 2 बार तक बदले जा चुके हैं लेकिन समस्या कहाँ पर है आज लाइन खोल कर बंधवाएंगे उन्होंने आशा व्यक्त की है आज सभी उपभोक्ताओं को बिजली मिलेगी#

No comments