#हरदोई:- टोडरपुर- मवेशियों से फसल बचाने को ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार#
#हरदोई:- टोडरपुर- मवेशियों से फसल बचाने को ग्रामीणों ने एसडीएम से लगाई गुहार#
#हरदोई:- टोडरपुर- ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओडेरी की अस्थायी गौशाला में व्यापत अनियमितताओं को लेकर धर्मापुर के दर्जनों लोगों ने एसडीएम दफ्तर पर धरना प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन दिया।इसके विपरीत सचिव व प्रधान प्रतिनिधि की खाउ कमाऊ नीति के चलते गौवंशों की दुर्दशा देखने को मिल रहे हैँ।सूखा भूसा ऊंट के मुँह में जीरा साबित हो रहा है।हरे चारे ओर दाने की बात ही छोड़ दीजिये।सरकार की ओर से हरे चारे व दाने के लिये आने वाली धनराशि को भी प्रधान प्रतिनिधि व सचिव डकार जाते हैं।बताते चलें कि टोडरपुर ब्लॉक की ग्राम पंचायत ओडेरी की अस्थाई गौशाला की देख रेख के लिए प्रशासन ने चौकीदार को प्रतिदिन मनरेगा की मजदूरी के हिसाब से नियुक्त किया था। जिस चौकीदारों को रखा गया है उसे भी आधी मजदूरी ही जिम्मेदारों द्वारा दी जाती है.गायों को सिर्फ भूसे के अलावा दाने व हरे चारे की कोई व्यवस्था नही है।जिसके चलते चौकीदार मवेशियों को शाम को बाहर निकाल देता है जो रात भर किसानों की फसलों को नष्ट करती हैं।धर्मापुर के दर्जनों किसानों ने तहसील आकर एसडीएम को अवगत कराया#

No comments