Breaking News

#हरदोई:- माधोगंज- पर्यावरण मंत्री के हांथों सम्मान पाकर गदगद हुईं लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्राएं, गुरुजन भी खुश#


#हरदोई:- माधोगंज- पर्यावरण मंत्री के हांथों सम्मान पाकर गदगद हुईं लखनऊ पब्लिक स्कूल की छात्राएं, गुरुजन भी खुश#

#हरदोई: माधोगंज- अंतरराष्ट्रीय बाघ दिवस पर सोमवार के दिन आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में लखनऊ पब्लिक स्कूल शाखा माधोगंज की छात्राओं ने हिस्सा लिया, परिणाम स्वरूप विद्यालय में अध्ययनरत कक्षा छह की छात्रा सिमर वर्मा ने ऑल यूपी तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं कक्षा नौ की छात्रा रीतिका सिंह  सांत्वना पुरस्कार प्राप्त करने में सफल रही। दोनों राज्य के विभिन्न स्कूली बच्चों के बीच दोनों छात्राओं को वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉक्टर अरुण कुमार ने पुरस्कृत किया। उन्होंने बेटियों के हांथों बनी हुई ड्राइंग देखकर गदगद हो गए। कार्यक्रम लखनऊ के नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान में सम्पन्न हुआ। दोनों छात्राओं की कामयाबी को लेकर लखनऊ पब्लिकस्कूल के प्रधानाचार्य के.के. शर्मा ने प्रशंसा एवं पीठ थपथपाकर उत्साहवर्धन किया#

No comments