Breaking News

#हरदोई:- थानाध्यक्ष ने बच्चो को मिशन शक्ति व यातायात के नियमो की जानकारी दी#


#हरदोई:- थानाध्यक्ष ने बच्चो को मिशन शक्ति व यातायात के नियमो की जानकारी दी#

#हरदोई: माधोगंज- स्कूल के बच्चों को मिशन शक्ति और यातायात के नियमो के बारे में थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने जानकारी दी#

#ग्राम सभा शहब्दा में के पी सिंह इंटर कालेज रुद्दीखेड़ा में थानाध्यक्ष ध्रुव कुमार ने छात्र छात्राओं को यातायात के नियमो की जानकारी देते हुए कहा कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस के वाहन न चलाए। घर के लोगो को हेलमेट पहन कर मोटरसाइकिल चलाने के लिए कहे सड़क पार करते समय दोनों तरफ देखकर सड़क पार करे । सड़क पर साइकिल चलाते समय समूह न बनाने की बात कही। थानाध्यक्ष ने मिशन शक्ति के तहत बालिकाओं को कानूनी जानकारी दी। मिशन शक्ति की प्रभारी महिला आरक्षी दिव्या द्विवेदी व दिव्या शुक्ला ने सरकार द्वारा चलाई जा रही निराश्रित महिला पेंशन, आजीविका मिशन, बैंक सखी, राष्ट्रीय पोषण मिशन, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनाओ की जानकारी दी। उन्होंने ने कहा कि महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम के लिए 1090 ,1076,112 आदि नम्बरो को डायल कर सूचित करे। शक्ति मोबाइल, महिला हेल्प डेस्क, महिला साइबर सेल में त्वरित कार्रवाई किए जाने की बात बताई। थानाध्यक्ष और महिला आरक्षियों ने छात्राओं को पम्पलेट वितरित किए। प्रधानाचार्य जीत बहादुर द्विवेदी ने यातायात के नियमो व मिशन शक्ति के बारे में दी गई जानकारी का पालने करने के लिए बच्चों को प्रेरित किया। इस दौरान सुरेश कुमार,विजय कुमार, राधेलाल, शिवम ,राधेश्याम ,रेखा,शिवानी कीर्ति कुशवाहा आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद रहे#

No comments