#हरदोई:- सनातन हिन्दू राष्ट्र भारत कार्यक्रम के तहत हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, श्री बाबा मंदिर में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल ने किया ग्याहरवाँ मंगल पाठ#
#हरदोई:- सनातन हिन्दू राष्ट्र भारत कार्यक्रम के तहत हुआ हनुमान चालीसा का पाठ, श्री बाबा मंदिर में श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल ने किया ग्याहरवाँ मंगल पाठ#
#हरदोई: सनातन हिन्दू राष्ट्र भारत कार्यक्रम के अंतर्गत श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल ने श्री बाबा मंदिर हरदोई में सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ किया। आज के कार्यक्रम की प्रभारी एवं श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के जिला सरंक्षक डॉ चित्रा मिश्रा ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया जाता है तथा लोगों से अपील की जाती है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने आसपास के किसी भी मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को सायं 6:00 बजे हनुमान चालीसा पाठ के लिए एकत्र हुआ करें। महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडेय ने बताया की सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज ग्याहरवां मंगल पाठ आज श्री बाबा मंदिर हरदोई में आयोजित हो रहा है| जिला प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने सभी को सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कराया#
#इस मौके पर रूपल किशोर गुप्ता, वेद प्रकाश गुप्ता राजू, विजय अग्रवाल, अपूर्व गुप्ता, वीरेंद्र गुप्ता, करुणा शंकर द्विवेदी, अखिलेश सिंह सिकरवार, रवि शुक्ला, लक्ष्मी कांत मिश्रा, अतुल द्विवेदी फौजी, रुपेश दीक्षित, संकेत तिवारी आदि सैकड़ों भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व् सदस्यों आलोकिता श्रीवास्तव, सुनीता द्विवेदी, आरती द्विवेदी, सरस्वती गुप्ता, मीना त्रिपाठी, सुधा गुप्ता, आरती गुप्ता, रविश्का शुक्ला ने हनुमान जी व् प्रभु राम के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया#
#आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारी प्रमुख गौरव अग्रवाल ने बताया की अगला सामूहिक हनुमान चालीसा मंगल पाठ श्री नरसिंह भगवान मंदिर, सांडी रोड में आयोजित होगा#

No comments