#हरदोई:- माधोगंज- सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पिंक शौचालय में लटका ताला#
#हरदोई:- माधोगंज- सरकार की महत्वाकांक्षी योजना पिंक शौचालय में लटका ताला#
#हरदोई: माधोगंज- आदर्श नगर पंचायत कुरसठ में विगत वर्षों में 11 सामुदायिक शौचालयों का निर्माण हुआ था। जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सरकार द्वारा चलाए जा रहे खुले में शौचमुक्त अभियान पर पानी फिरता नजर आ रहा है। कस्बे के बब्लू अवस्थी, हरिपाल, रजेपाल, गोपाल, प्रेमावती, माधुरी आदि ने बताया कि कुछ शौचालय अच्छी तरह संचालित है। वहीं कुछ सिस्टम की लापरवाही की भेंट चढ़ गए।मोहल्ला जवाहर नगर में बने पिंक शौचालय में कई महीनों से ताला लटका रहता है। जिसको तस्वीरों में साफ देखा जा सकता हैं। मोहल्ले वासियों का कहना है कि शौच आदि के लिए खुले में जाना पड़ता है सरकार तो विकास कार्य के लिए प्रतिवद्ध है लेकिन ठेकेदार कुछ विभागीय लोगों से मिलकर विकास कार्य के लिए मिलने वाली धनराशि का बंदरबांट कर लेते हैं। जिससे सरकार की महत्त्वपूर्ण योजना का लाभ जनता को नही मिल पा रहा है। वहीं जब इस सम्बंध में अधिशासी अधिकारी कुरसठ से मोबाइल पर जानकारी करने के लिए बात करनी चाही तो घण्टी बजती रही परन्तु फोन नही उठा#

No comments