Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- ब्राह्मण समाज की बैठक में ब्राह्मणों को एकजुट करने पर जोर#


#हरदोई:- पिहानी- ब्राह्मण समाज की बैठक में ब्राह्मणों को एकजुट करने पर जोर#

#हरदोई: पिहानी- विकासखंड पिहानी के ग्राम पंचायत अब्दुल्ला नगर के संजय गांधी इंटर कॉलेज में ब्राह्मण महासभा समिति के तत्वावधान में सभा का आयोजन किया गया। सभा में ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी ने भगवान परशुराम व पंडित मदन मोहन मालवीय को नमन करते हुए कहा कि हमें महापुरुषों से प्रेरणा लेते हुए उनके आदर्शों पर चलने की जरूरत है जिन्होंने सर्व समाज को नई दिशा दी। जनपद स्तर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र के समाज को जोड़ने व एकता के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा जायेगा#

#पूर्व जिला पंचायत सदस्य व समाजसेवी दिलीप मिश्रा ने कहा हमें एकजुट होकर समाज में फैली बुराइयों को दूर कर स्वच्छ, सुरक्षित, सुंदर वातावरण स्थापित करना होगा। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के जिम्मेदार लोगों का दायित्व बनता है कि वह आने वाली पीढ़ी का सही दिशा में मार्गदर्शन कर समाज को एक अच्छा वातावरण प्रदान करें। ब्राह्मण समाज को अपना अधिकार पाने के लिए एकजुट होना होगा। तभी सरकार को समाज की ताकत का एहसास होगा। दिलीप मिश्रा ने गरीब ब्राह्मण की मदद के लिए भी लोगों से एकजुट होकर धन एकत्र करने की बात कही। ग्राम पंचायत राभा के प्रधान प्रतिनिधि शिव शक्ति त्रिपाठी बबलू ने कहा कि ब्राह्मण समाज सदैव पथ प्रदर्शक और मार्ग प्रशस्त करने वाला रहा है। उन्होंने धर्म समाज और संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है। मार्ग प्रशस्त करने का सबसे बड़ा उदाहरण ऋषि दधिचि का मिलता है। उन्होंने अपना जीवन असुरों के विनाश के लिए समर्पित कर दिया था। उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम के एक हाथ में फरसा रहा है तो एक रूप उनका न्याय का रास्ता भी दिखाता है। हमें उनके बताए पथ पर चलना चाहिए। ब्राह्मण समाज से सदैव त्याग, तपस्या और बलिदान का रास्ता अपनाया है। उपदेश देना, सीख देना यह क्षमता केवल ब्राह्मण समाज में ही है और वे केवल धर्म, संस्कृति और प्रवचन तक ही सीमित नही है बल्कि आजादी की लड़ाई में भी उनका अमूल्य योगदान रहा है। ब्राह्मण समाज सभा के कार्यक्रम की अध्यक्षता दतयोनापुर पुर निवासी राम चंद्र अवस्थी ने की। कार्यक्रम का संचालन अगम प्रकाश त्रिवेदी ने किया#

#ब्राह्मण सभा में बुद्ध प्रकाश अवस्थी ,मदनलाल मिश्रा, राम मोहन शुक्ला, रमेश चंद्र त्रिवेदी, शिव शक्ति त्रिपाठी, नीरज अवस्थी, शिवा त्रिपाठी, समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अगम प्रकाश त्रिवेदी ने किया#

No comments