#हरदोई:- अध्यक्ष उ0प्र0 माटीकला बोर्ड ने जागरूकता शिविर का किया शुभारम्भ#
#हरदोई:- अध्यक्ष उ0प्र0 माटीकला बोर्ड ने जागरूकता शिविर का किया शुभारम्भ#
#हरदोई: जिला ग्रामोद्योग अधिकारी सुष्मिता सिंह ने बताया है कि एक दिवसीय माटीकला जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन शनिवार को भूरज सेवा संस्थान, महोलिया शिवपार सीतापुर रोड-हरदोई में किया गया। मुख्य अतिथि अध्यक्ष, उ0प्र0 माटीकला बोर्ड ओम प्रकाश गोला प्रजापति द्वारा जागरूकता शिविर में फीता काटकर दीप प्रज्वलित कर जागरूकता शिविर का शुभारम्भ किया गया, तथा महात्मा गाँधी जी के चित्र पर ओम प्रकाश गोला प्रजापति, राम सुफल पाल, जिला अग्रणी बैंक प्रबन्धक, एवं मंत्री अशोक उपाध्याय भूरज सेवा संस्थान, हरदोई द्वारा माल्यापर्ण किया गया । अध्यक्ष द्वारा मिट्टी उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने तथा साथ ही साथ मिट्टी के पात्रों की उपयोगिता तथा मिट्टी में निहित गुणों का वर्णन किया गया। अध्यक्ष ने कहा कि मिट्टी के पात्रों का अधिक से अधिक उपयोग किया जाये। उन्होंने माटीकला योजनाओं से सम्बन्धित जानकारी दी तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले कारीगरों की सराहना की। जागरूकता शिविर में जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, हरदोई के कर्मचारी बालक राम (सहा0वि0अधि०द्वितीय), राम शरण (प्रधान सहायक) एवं अजीत कुमार वर्मा (कम्प्यूटर आपरेटर) उपस्थित रहे#

No comments