#हरदोई:- देवाशीष का अरुणाचल की अंडर- 23 टीम में हुआ चयन#
#हरदोई:- देवाशीष का अरुणाचल की अंडर- 23 टीम में हुआ चयन#
#हरदोई: क्रिकेटर देवाशीष चौहान का चयन अरुणाचल की अंडर-23 टीम में बी.सी.सी.आई. की लिस्ट- ए ट्रॉफी के लिए हुआ है। वह बतौर चाइनामैन स्पिनर देवाशीष चौहान बहुत ही बढ़िया गेंदबाज है । वह शहर के सुभाष नगर निवासी आशीष सिंह के पुत्र है। देवाशीष चौहान के पिता सरकारी कर्मचारी हैं । देवाशीष का पहला मैच बैंगलोर में दिल्ली के विरुद्ध 28 अक्टूबर को खेला गया तथा दूसरा मैच 30 अक्टूबर को बड़ौदा के विरुद्ध खेला गया। अगला मैच 1 नवंबर को हरियाणा के विरुद्ध खेला जाएगा ।वह पूर्व में शहर की सक्सेस क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ी रहे है। यह सूचना मिलते ही सक्सेस क्रिकेट अकैडमी के खिलाड़ियों ने एक दूसरे का मुंह मीठा कराकर खुशी व्यक्त की। यह जानकारी सक्सेस क्रिकेट के कोच सूर्य प्रताप सिंह ने दी। उन्होंने कहा कि देवाशीष बहुत अच्छा खिलाड़ी है#

No comments