Breaking News

#हरदोई:- शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये जल्द शिक्षण संस्था क़ायम करेगी सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया:-हाजी मो नफ़ीस इदरीसी#

#हरदोई:- शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये जल्द शिक्षण संस्था क़ायम करेगी सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया:-हाजी मो नफ़ीस इदरीसी#

#हरदोई: शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये विज़न 2025 के तहत मिशन इक़रा को मूर्तरूप देने के लिये बहुत जल्द शिक्षण संस्थान का गठन करेगी सामाजिक संस्था अंजुमन इदरीसिया। दिल्ली से तशरीफ़ लाये संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी मो नफ़ीस इदरीसी ने गार्डन ट्रीट रेस्टोरेंट में आयोजित संस्था की जिला कमेटी की मीटिंग में कहा कि बगैर शिक्षा के तरक़्क़ी का कोई शार्ट कट नही है, इस मौके पर संस्था के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हाजी मो इक़रार इदरीसी ने कहा कि आप लोग हर रोज़ 10-10 रुपये  रोज़ इस काम के लिये निकालिये, आपकीं ये छोटी सी मदद इस बड़े ख्वाब को पूरा करेगी#

#संस्था के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष हाजी मो इसरार इदरीसी ने कहा कि मिशन इक़रा के तहत संस्था की तरफ से बी पी एल परिवार के होनहार बच्चों को NEET /IIT JEE समेत तकनीकी शिक्षा के हासिल करने के लिये मदद करी जा रही है, इस साल 4 बच्चों को कोचिंग करने के लिये ये आर्थिक मदद की गई।इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता अख्तर हुसैन इदरीसी ने कहा कि हाई स्कूल और इंटर के ड्राप आउट बच्चों पर नज़र रखना होगी।किसी भी बच्चे की शिक्षा पैसे की कमी से नही रुकनी चाहिये।लखनऊ ज़िले के अध्यक्ष इंजी मोइजुद्दीन इदरीसी ने कहा कि शिक्षण संस्थान बनाने के लिये इस शिक्षा क्षेत्र से जुड़े तजुर्बेकार लोगों की एक कमेटी का गठन किया जाये। मीटिंग का संचालन करते हुए इं अहमद मुबीन इदरीसी ने कहा कि 52 साल पुरानी इस संस्था को स्थापित करने वाले स्व हाजी हयात हुसैन इदरीसी और उनके साथियों के देखे हुए ख्वाब को पूरा करने हम सब की ज़िम्मेदरी यही हमारे पूर्वजों को सच्ची श्रद्धांजलि हैं#

#मीटिंग को सम्बोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री उ प्र मो अतीक इदरीसी ने कहा कि मिशन इकरा के लिये हर ज़िला और तहसील यूनिट को मज़बूत बनाना जरूरी है#

#हरदोई यूनिट के जिला अध्यक्ष अब्दुल रक़ीब इदरीसी ने सामाजिक संस्था अन्जुमन इदरीसिया की तहसील ब्लॉक और कस्बा स्तर की यूनिट जल्द गठित करने का भरोसा दिलाया#

#इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष मो रईस, कोषाध्यक्ष मो लईक, हाजी शमशुल हसन, हाजी एजाज़ रसूल, मो आरिफ़, इसरार अहमद , इस्लामुद्दीन, मो कलीम, करम इलाही, शकील, अमीनुद्दीन, मो अमीन, मो सलमान, मो इरशाद वग़ैरा मौजूद रहे#

No comments