#हरदोई:- संडीला- भगवान श्रीराम का हुआ राज तिलक झूमे संडीला वासी#
#हरदोई:- संडीला- भगवान श्रीराम का हुआ राज तिलक झूमे संडीला वासी#
#हरदोई: संडीला- नगर के अंतर्गत में चल रही श्री धार्मिक रामलीला कमेटी के संयोजन में आदर्श रामलीला महोत्सव में भगवान श्रीराम के वनवास से अयोध्या वापस लौटने पर राज तिलक की लीला का मंचन किया गया। अयोध्या में भगवान श्रीराम के राज तिलक संग अयोध्यावासी झूम उठे। विधि विधान संगमर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का राजतिलक किया गया।श्री धार्मिक रामलीला कमेटी संडीला के संयोजन में भरत मिलाप शोभायात्रा शहर के मुख्य मार्ग से निकाली गई। श्रीराम, लक्ष्मण,माता सीता,वीर हनुमान के स्वरूपों की आरती की गई।शोभायात्रा नगर से होती हुई। ग़ल्ला मंडी जा पहुंची, जहां भरत मिलाप का सुंदर मंचन कलाकारों ने किया। भगवान श्रीराम अनुज भरत को देखकर भाव विभोर हो जाते हैं और उन्हें गले से लगाकर फूट-फूट कर रोने लगते हैं। इसके बाद चारों भाई, माता सीता और वीर हनुमान जी के साथ बाहुबली बग्गी में बैठकर पुरानी गल्ला मंडी जा पहुंचते हैं।जहां भगवान श्रीराम का राजतिलक होता है। अध्योध्या के सिंहासन पर राजा राम विराजमान होते हैं। कमेटी के पदाधिकारियों ने भगवान श्रीराम,माता सीता व तीनों भाई लक्ष्मण, भरत,शत्रुघन और हनुमान जी की आरती की। इसी के साथ रामलीला मंचन का विधिवत समापन हुआ। इस दौरान शीतला माता की कमेटी नें राम लीला कमेटी का सम्मान किया और रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अभय गुप्ता, प्रबंधक प्रेमवाबा, गंगा शरण गुप्त, चंद्रमोहन आहूजा, आनंद गुप्ता उर्फ मोहन,नरोत्तम गुप्ता, मनोज गुप्ता, सरजू प्रसाद चौरसिया, राजेंद्र गुप्ता, आलोक मेहरोत्रा, गुरजीत सिंह, आशीष प्रकाश, राहुल मेहरोत्रा, जयप्रकाश गुप्ता नें सभी का सम्म्मान किया इस कार्यक्रम में लोग मौजूद रहे#

No comments