Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- करवा चौथ के लिए सजा बाजार, महिलाओं ने शुरू की खरीददारी/ आचार्य#


#हरदोई:- सवायजपुर- करवा चौथ के लिए सजा बाजार, महिलाओं ने शुरू की खरीददारी/ आचार्य#

#हरदोई: सवायजपुर- करवाचौथ पर्व महिलाओं के लिए सबसे खास त्योहार होता है। इस दिन विवाहित महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती है। करवा चौथ के व्रत के लिए अभी दो दिन शेष है। परंतु बाजार पूरी तरह कर तैयार हो गया है। महिलाओं ने बाजार जाकर पूजा-पाठ और श्रृंगार के सामान खरीददारी शुरू#

#करवाचौथ को लेकर महिलाओं ने कपड़ों के बाजार में साड़ी, लहंगा की खरीदारी में भी खूब समय दे रही हैं। शनिवार सुबह से ही हरदोई के साथ-साथ सवायजपुर,हरपालपुर, रूपापुर ,पाली, नकटोरा और जगदीशपुर की दुकानों में महिलाओं का आना जाना लगा हुआ है। शनिवार को सवायजपुर के बाजारों में करवा चौथ व्रत की खरीदारी को लेकर भीड़ रही। खासकर। इस दौरान महिलाओं ने बाजार से करवा चौथ व्रत की पूजा के लिए प्रयोग की जाने वाले वस्तुएंं जैसे सुहागी, नारियल, करवा की जमकर खरीददारी कर रही हैं। इसी तरह अधिकतर महिलाएं ऑन लाइन शॉपिंग के क्रेज को छोडक़र बाजार से ही ज्वैलरी, गारमेंट्स, कॉस्मेटिक की खरीदारी करना बेहतर समझ रही हैं। करवा चौथ व्रत नजदीक आते ही नकटौरा मां लक्ष्मी ब्यूटी पॉर्लर में महिलाएं सजने संवरने के लिए एडवांस बुकिंग कर रही हैं। ब्यूटी पार्लर संचालिका सोनी दिवाकर ने बताया कि उनके यहां करवा चौथ की आठ एडवांस बुकिंग है वहीं मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं की भीड़ देखने को मिल रही है#

No comments