Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- गैस रिफिलिंग करते समय आग का गोला बनी मारुति वैन#


#हरदोई:- पिहानी- गैस रिफिलिंग करते समय आग का गोला बनी मारुति वैन#

#हरदोई: पिहानी- कस्बे में बृहस्पतिवार की रात बंदर पार्क से जूनियर हाई स्कूल रोड पर भाजपा नेता बृजेश गुप्ता की दुकान के सामने घरेलू अवैध रूप से गैस रिफिलिंग करते समय आग का गोला बनी मारुति वैन से हड़कंप मच गया। हादसे के चलते  विद्युत लाइन के तार भी टूट गए। रात भर मोहल्ले में बिजली गुल रही और गुप्ता मशीनरी स्टोर की दुकान जर्जर हो गई। मुख्य सड़क पर हुए हादसे के कारण काफी देर तक अफरातफरी का माहौल रहा। कस्बे के कस्बा इंचार्ज रजनीश त्रिपाठी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया। मोहल्ले के लोग आग  पर काबू पाने के लिए पानी डालते रहे हालांकि घटना के 35 मिनट बाद शाहाबाद से फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची। मारुति वैन रामलीला रोड निवासी नौशाद पुत्र अनीश की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कस्बा निवासी नौशाद पुत्र अनीश की मारुति वैन में  एलपीजी के घरेलू सिलेंडर से गैस रिफिलिंग कर रहे थे। इस दौरान अचानक रिसाव के साथ वैन में आग लग गई और देखते ही देखते मारुति वैन आग का गोला बन गई। धू-धू कर जल रही वैन को देख व्यस्तमम सड़क पर हड़कंप मच गया और लोग जहां तहां ठिठक गए। सूचना देने के बाद भी काफी देर तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी न आने पर मोहल्ले वालों ने आग पर काबू पाया। खुलेआम एलपीजी से वाहन दौड़ रहे हैं और दुर्घटनाओं को दावत दे रहे हैं। नियमों के विरुद्ध घरेलू एलपीजी सिलेंडर से वाहनों में गैस भरी जा रही है। इससे न सिर्फ वाहनों को नुकसान पहुंच रहा है बल्कि दुर्घटना की आशंका रहती है। मारुति वैन मालिक खुलेआम घरेलू सिलेंडर लेकर गाड़ियों में रिफिलिंग करते हैं।रात वैन में गैस भरते समय जब यह हादसा हुआ, उस समय विद्युत आपूर्ति चल रही थी। मोहल्ले के लोगों ने तत्परता दिखाते हुए पावर हाउस फोन करके लाइन को बंद कराया#

#कस्बे की मुख्य बाजार को जाने वाली सड़क पर हुए विस्फोट से आसपास हड़कंप मच गया। आग  के कारण दहशत फैल गयी और काफी देर तक लोग सहमे रहे। नतीजा यह रहा कि व्यस्ततम सड़क पर काफी देर तक आवागमन बाधित रहा#

No comments