#हरदोई:- भरखनी- पचदेवरा- गांव में चरमराई सफाई व्यवस्था,ग्राम वासियों ने डीपीआरओ को दिया शिकायती पत्र#
#हरदोई:- भरखनी- पचदेवरा- गांव में चरमराई सफाई व्यवस्था,ग्राम वासियों ने डीपीआरओ को दिया शिकायती पत्र#
#हरदोई: भरखनी- पचदेवरा- गांव के भुलभुलागंज में सफाई व्यवस्था चरमरा चुकी है। कई नालियां जाम हैं, तो कई गंदगी के ढेर लगे हैं। इससे निकासी अवरुद्ध होने के कारण लोगों का गली से निकलना तक दूभर हो रहा है। ऐसे में ग्रामीण परेशान है। ग्रामीण अजय राठौर पुत्र जदुवीर ने शुक्रवार को डीपीआरओ कार्यालय पहुंचकर डीपीआरओ को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया है, और गांव में सफाई कर्मी की नियुक्ति कर सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराने की मांग की है#
#भुलभुला गंज निवासी अजय राठौर ने बताया, कि गांव में सफाई व्यवस्था दिन प्रतिदिन बिगड़ती जा रही है। गांव की गलियों में गंदा पानी जमा होने के साथ-साथ कीचड़ भी जमा है, ऐसे में घरों से निकलना तक दूभर हो चुका है। नाले व नालियां सफाई के अभाव में गंदगी से सटे पड़े हैं। इस कारण पानी निकासी होने की बजाय गलियों में ही जमा हो रहा है। बच्चों को स्कूल से लाने व ले जाने के लिए बाइक का इस्तेमाल करना पड़ रहा है#
#वहीं गंदगी व गंदे पानी के चलते मच्छरों के पनपने से मलेरिया जैसी बीमारी फैलने का भी डर बना हुआ है। अजय राठौर ने डीपीआरओ से गांव में सफाई व्यवस्था को दुरुस्त कराकर समस्या के समाधान की मांग की ताकि परेशानी दूर हो सके#


No comments