#हरदोई:- आयुष्मान कार्ड को लेकर जनपद वासियों में दिख रहा उत्साह/ जिलाधिकारी#
#हरदोई:- आयुष्मान कार्ड को लेकर जनपद वासियों में दिख रहा उत्साह/ जिलाधिकारी#
#आयुष्मान कार्ड के स्वीकृत आवेदनों के मामले में जनपद मंडल में अव्वल, जनपद में आयुष्मान कार्ड बनाने का कार्य लगातार तीव्र गति से जारी है#
#हरदोई: अक्टूबर शुक्रवार को 5 बजे तक जनपद सम्पूर्ण प्रदेश के शीर्ष 5 जनपदों में बना रहा। शुक्रवार को इस समय तक जनपद में कुल 13374 आवेदन किये गए। जिसमे से 12055 आवेदन स्वीकृत हुए। प्राप्त आवेदनों एवं स्वीकृति आवेदनों के मामले में जनपद प्रदेश में तृतीय स्थान पर रहा। मंडल में दोनों ही मामलों में जनपद प्रथम स्थान पर रहा। जिलाधिकारी ने इस उपलब्धि का श्रेय सम्पूर्ण प्रशासनिक टीम व जनजागरूकता को दिया है। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाने की गति बढ़ाने के लिए लागातार प्रयास किये जा रहे हैं। उनके द्वारा विभिन्न विभागों के साथ समन्वय बैठके की जा रही हैं। प्रशासनिक मशीनरी लगातार नई ऊर्जा के साथ आयुष्मान भव अभियान को सफल बनाने में लगी है। वहीं दूसरी ओर लोगों को जागरूक करने का भी कार्य भी किया जा रहा है। जिलाधिकारी स्वयं भी लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं तथा लोगों को आयुष्मान ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रेरित कर रहे है। स्वास्थ्य विभाग के साथ ही पूर्ति विभाग, शिक्षा विभाग, पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास आदि विभागों की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। आयुष्मान कार्डों की दैनिक प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा की जा रही है। उन्होंने कहा कि सभी जनपदवासियों के सहयोग से शत प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के प्रयास जारी हैं। शत प्रतिशत आयुष्मान आच्छादन हमारा प्रशासनिक दायित्व होने के साथ ही सामाजिक दायित्व भी है। आयुष्मान कार्ड बनाने के कार्य को लेकर जनपद वासियों में व्यापक उत्साह देखा जा रहा है#

No comments