#हरदोई:- माधोगंज- ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित हुई श्रुतलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता#
#हरदोई:- माधोगंज- ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आयोजित हुई श्रुतलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता#
#हरदोई: माधोगंज- विकास खण्ड के ब्लॉक संसाधन केंद्र पर आज कार्यवाहक खण्ड शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार सिंह के दिशा-निर्देशन में श्रुतलेख एवं स्पेल बी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विकास खण्ड के परिषदीय विद्यालयों से विद्यालय स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। ए आर पी नीरज कुमार ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोगों के अंदर की प्रतिभाओं को निखारने के लिए इस तरह के आयोजन किये जा रहे हैं। विद्यालय स्तर के बाद अब विकास खण्ड स्तर पर जो बच्चे अच्छा प्रदर्शन करेंगे उनको जिला स्तर पर प्रतिभाग करने को भेजा जायेगा।श्रुतलेख बच्चों को शुद्धता के साथ लिखने की क्षमता को विकसित करता है जबकि स्पेल बी के अंतर्गत बच्चों की अंग्रेजी में स्पेलिंग मजबूत होती है। पर्यवेक्षक मो० इकरार व बालकृष्ण कनौजिया ने बच्चों को प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु दिशानिर्देश दिए। कक्ष निरीक्षक के रूप में डायट प्रशिक्षु बालिकाएं उपस्थित रही। इसके बाद प्राप्त परिणामो के आधार पर प्राथमिक विद्यालय ढेडनी से आयशा देवी कक्षा 5 , उच्च प्राथमिक विद्यालय बाबटमऊ के आकाश कुमार कठेरिया कक्षा 8, संविलियन विद्यालय पड़रा लखनपुर की पंछी सिंह कक्षा 5 एवं संविलियन विद्यालय हसनपुर ज्योली की माही देवी कक्षा 7 का नाम जिला स्तर पर प्रतिभाग करने के लिए भेजा गया। ARP नीरज कुमार ने कहा कि यह बच्चे जिला स्तर पर भी अच्छा प्रदर्शन कर विकास खण्ड को गौरवान्वित करेंगे। इस अवसर पर डायट प्रशिक्षु बालिकाएं ,शिक्षक व अभिभावक भी उपस्थित रहे#

No comments