Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- संचारी रोग नियन्त्र अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली#


#हरदोई:- हरपालपुर- संचारी रोग नियन्त्र अभियान के तहत निकाली जागरूकता रैली#

#हरदोई: हरपालपुर- ग्राम चैन सिंह खद्दीपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत छात्र-छात्राओं ने जागरूक रैली निकालकर ग्रामीणों को साफ सफाई रखने के लिए जागरूक किया#

#संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत क्षेत्र के गांवों में स्वास्थ्य कर्मी रैली निकालकर ग्रामीणों को मच्छरों एवं संक्रामक रोगों से बचाव की जानकारी दे रहे हैं।शनिवार को ग्राम चैन सिंह खद्दीपुर में स्कूली बच्चों ने रैली निकालकर ग्रामीणों को साफ सफाई के प्रति जागरूक किया। कम्यूनिटी हेल्थ आफिसर शिवम मिश्रा ने बताया कि मच्छरों से बचाव के लिए लोगों को दरवाजों व खिड़कियों पर जाली लगवाने, मच्छरदानी का नियमित प्रयोग करने, अनुपयोगी वस्तुओं में पानी इकट्ठा न होने देने,घर और घरों के पास पानी इकट्ठा ना होने देने,कूलर व गमलों को सप्ताह में खाली कर सुखाने आदि को लेकर जागरूक किया गया। संक्रामक रोगों से बचाव के लिए नालियों में जलभराव रोकने,खाने से पूर्व साबुन से हाथ धोने,खुले में शौच न करने और नियमित शौचालय का प्रयोग करने, कुपोषित बच्चों का विशेष ध्यान रखने के प्रति सजग किया।इस मौके पर प्रधान पति यतीश सिंह कल्लू,अर्जुन कश्यप मौजूद रहे#

No comments