Breaking News

#हरदोई:- टड़ियावां- प्राथमिक विद्यालय मरदान नगर में शिक्षा चौपाल कर किया गया जागरूक#


#हरदोई:- टड़ियावां- प्राथमिक विद्यालय मरदान नगर में शिक्षा चौपाल कर किया गया जागरूक#

#हरदोई: टड़ियावां- विकास खण्ड टड़ियावां के प्राथमिक विद्यालय मरदान नगर में सोमवार को खण्ड शिक्षा अधिकारी टड़ियावां अनुज कुमार के नेतृत्व में शिक्षा चौपाल का आयोजन हुआ। शिक्षा चौपाल में खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार, ग्राम प्रधान सोनिया शुक्ला व प्रधानपति अचल शुक्ला, एआरपी विवेक गुप्ता, एआरपी अभिषेक मिश्र, एआरपी बीना वर्मा व एआरपी रुचि शुक्ला के साथ ग्राम सभा अलीनगर के शिक्षक एवं अभिभावकों ने प्रतिभाग किया।खण्ड शिक्षा अधिकारी अनुज कुमार ने शिक्षा चौपाल के उद्देश्य बताते हुए महत्वपूर्ण विभागीय योजनाओं से लोगों को परिचित कराया। उन्होंने अभिभावकों से कहा कि शिक्षा ग्रहण करने का उद्देश्य मात्र नौकरी पाना ही नहीं होता बल्कि एक अच्छा व संस्कारयुक्त बनना भी होता है।एआरपी विवेक गुप्ता ने अभिभावकों को समझाते हुए कहा कि बच्चे की शिक्षा पर ध्यान देना बहुत ही आवश्यक है। यदि बच्चा अशिक्षित रह गया तो आने वाले समय मे उसको बहुत ही कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। एआरपी अभिषेक मिश्र ने अभिभावकों को प्रेरित करते हुए कहा कि कोई भी लक्ष्य इंसान के हौसले से बड़ा नहीं होता। यदि आप लोग चाहते है कि आपका बच्चा शीघ्र निपुण बने तो उसको नियमित समय से विद्यालय अवश्य भेजें। उनको जो भी गृहकार्य दिया जा रहा है उसको अपने सामने घर पर करने को कहें।इसके साथ ही एआरपी रुचि शुक्ला ने डीबीटी के तहत हस्तांतरित धनराशि से आवश्यक सामग्री क्रय करते हुए सदुपयोग भी करने को कहा। उन्होंने बच्चे की माता को उसका प्रथम गुरु बताते हुए बच्चे की शिक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करने को कहा। ए आरपी बीना वर्मा ने चौपाल में बतायी गई सभी बातों के क्रियान्वयन के लिए जोर दिया। प्राथमिक विद्यालय मरदान नगर, प्राथमिक विद्यालय अलीनगर, संविलियन विद्यालय अलीनगर, प्राथमिक विद्यालय सैदापुर, प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर के निपुण बन चुके बच्चों को सम्मानित किया गया। मरदान नगर के इंचार्ज अध्यापक गिरिराज किशोर बाजपेयी द्वारा बताया गया कि किस प्रकार वह अपने विद्यालय में स्टॉफ विकास तिवारी व राम प्रकाश शुक्ला के साथ मिलकर विद्यालय निपुण बनाने का कार्य कर रहे हैं। इसके साथ ही प्राथमिक विद्यालय अलीनगर से इंचार्ज अध्यापक सुधीर वर्मा व अभय कुमार, संविलियन विद्यालय अलीनगर से नीलिमा देवी व आनंद प्रताप, प्राथमिक विद्यालय सैदापुर से शरीफुद्दीन, प्राथमिक विद्यालय सलेमपुर से इंद्रेश गौरव ने अपने-अपने विद्यालय को निपुण बनाये जाने सम्बन्धी योजना को साझा किया।प्राथमिक विद्यालय मरदान नगर के इंचार्ज अध्यापक गिरिराज किशोर बाजपेयी द्वारा शिक्षा चौपाल में प्रतिभाग करने के लिए उपस्थित सभी लोगो का आभार व्यक्त किया गया एवं खण्ड शिक्षा अधिकारी, ग्राम प्रधान एवं एआरपी से वृक्षारोपण भी कराया गया। इसके बाद जलपान कराने के बाद शिक्षा चौपाल का समापन हो गया#

No comments