Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- चार दिवसीय शिविर में बच्चों ने किया योग, प्राणायाम व ध्यान#


#हरदोई:- पिहानी- चार दिवसीय शिविर में बच्चों ने किया योग, प्राणायाम व ध्यान#

#हरदोई: पिहानी- रमाकांत आदर्श उत्तर माध्यमिक विद्यालय पिहानी हरदोई में बाल चेतना शिविर संपन्न हुआ। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर के मिशन हर घर ध्यान के क्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख पिहानी वआर्ट ऑफ लिविंग के वरिष्ठ अध्यापक कुशी बाजपेई के मार्गदर्शन में आर्ट ऑफ लिविंग के अध्यापक भाई आकाश द्विवेदी,अमन मिश्रा, के साथ चार दिवसीय शिविर में बच्चों व शिक्षकों को योग, प्राणायाम व ध्यान सिखाया। कुशी वाजपेई ने बताया कि बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। बच्चे कच्चे घड़े की जैसे होते हैं। इनको हम जैसे संस्कार देंगे और वैसे ही बनेंगे। इस मौके पर स्कूल के समस्त अध्यापक उपस्थित रहे।सफल आयोजन हेतु विद्यालय संचालक अशोक शुक्ल सभी का आभार व्यक्त किया ,एवं आए हुए सभी अतिथियों का हृदय से धन्यवाद दिया#

No comments