Breaking News

#हरदोई:- पीड़ित की परिवारिक सदस्य की भांति मदद करें/ एसपी केशव चंद गोस्वामी/ पुलिस चौकी को मिला नया भवन एसपी ने किया उद्धघाटन#


#हरदोई:- पीड़ित की परिवारिक सदस्य की भांति मदद करें/ एसपी केशव चंद गोस्वामी/ पुलिस चौकी को मिला नया भवन एसपी ने किया उद्धघाटन#

हरदोई: पुलिस अधीक्षक हरदोई केशव चंद गोस्वामी ने सोंमवार को नए भवन में स्थानांतरित हुई लालपालपुर पुलिस चौकी का उद्धघाटन फीता काटकर किया।अभी तक चौकी लखनऊ हरदोई मार्ग पर पालपुर चौराहा पर स्थापित थी।हाइवे के चौड़ीकरण के दौरान चौकी की भूमि अधिकृत कर ली गई थी।चौकी क्षेत्र के अंतर्गत पालपुर लालपुर सरसैया बहलोली ग्राम पंचायतों की करीब बीस हजार की जनसंख्या आती है‌।एस पी हरदोई ने बताया की क्षेत्र में पुलिस व जनमानस का रिश्ता एक परिवार की तरह होता है।आप सभी से सहयोग से बेहतर पुलसिंग की जा सकती है।उन्होंने कहा की आप किसी के द्धारा अराजक तत्वों की पैरवी नहीं होनी चाहिए।चौकी प्रभारी मुईन अहमद खान ने बताया पालपुर चौकी शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत आती है।जिसके निर्माण में विभाग के साथ ही ग्राम प्रधान मुकेश कुमार व क्षेत्र के कुछ संभ्रांत लोगो से सहयोग लिया गया है।उनका उद्देश्य रहेगा की हर पीड़ित को चौकी पर ही न्याय मिले इसके लिए वह हर समय तत्पर रहेगें। इस तरह महेंद्र पाल सिंह राजाराम गुप्ता आदि ने अपने अपने विचार रखें।इस मौके पर प्रमुख रू से शहर कोतवाली प्रभारी संजय कुमार पांडे सुरसा थानाध्यक्ष पूर्व प्रधान महेंद्र पाल सिंह बिंद्रा सिंह महेशपुर रिटायर उपनिरीक्षक राजाराम गुप्ता समर बहादुर सिंह सुनील सिंह यादव उमेश दीक्षित बलीराम यादव मिथलेश फौजी आदि मौजूद रहे#

#रिपोर्टर अतुल शुक्ला.

No comments