#हरदोई:- चलती ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों के साथ मारपीट करके डरा, धमका कर उनसे रूपये ऐठनें वाले, चार गिरफ्तार#
#हरदोई:- चलती ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों के साथ मारपीट करके डरा, धमका कर उनसे रूपये ऐठनें वाले, चार गिरफ्तार#
#हरदोई: थाना जीआरपी हरदोई की टीम ने गंगा सतलज एक्सप्रेस (13308) ट्रेन के जनरल कोच में यात्रियों के साथ मारपीट कर उन्हें डरा धमका कर चोरी के झूंठे आरोप में फंसाकर उनके परिजनों से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम से रूपये की मांग करने वाले एक गिरोह का भंडाफोड़ कर चार चार शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूंछताछ के बाद रेलवे पुलिस ने चारो आरोपियों को मा0 न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया है#
#मिली जानकारी के अनुसार, जनपद चंदौली के थाना कंदवा क्षेत्र का रहने वाला युवक ट्रेन न0 13308 गंगा सतलज एक्सप्रेस में एक अक्टूबर को रेलवे स्टेशन अम्बाला कैन्ट से वाराणसी के लिये जनरल कोच में यात्रा कर रहे थे रेलवे स्टेशन नजीबाबाद से ट्रेन निकलते ही अभियुक्त बृजेन्द्र गौड़ (25) पुत्र प्रेमशंकर गौड़ निवासी ग्राम वसंतपुर कठुइया थाना लालगंज जिला रायबरेली, मोनू गौड़ (25) पुत्र सत्यनरायण निवासी वसंतपुर कठुइया थाना लालगंज जिला रायबरेली, विनोद कुमार (30) पुत्र सीताराम निवासी ग्राम कसारी थाना मवई जनपद अयोध्या व फिरोज खान (20) पुत्र स्व0 आफाक निवासी टुर्मुकी थाना मझिला जनपद हरदोई तथा 10 अज्ञात युवकों ने उनके साथ एक राय होकर सामान्य उद्देश्य से मारपीट करना जान से मारने की धमकी देना तथा मोबाइल के माध्यम से जान से मारने की बात कहकर रूपये मांगना तथा जान से मारने की नियत से गला दबाने जैसा अपराध कारित किया। जिसके बाद पीड़ित ने जीआरपी थाना हरदोई में शिकायत दर्ज कराई। जीआरपी पुलिस ने जान से मारने की धमकी व अन्य संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बुधवार को चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। चारों युवकों को मा0 न्यायालय समक्ष पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया है। वही, फरार 10 अन्य अरोपियों की जल्द ही गिरफ्तारी की जायेगी#
#आरोपियों को गिरफ्तार करने वाली टीम में उ0नि0 देवेन्द्र सिंह थाना जी0आर0पी0 हरदोई,हे0का0 सत्येन्द्र वर्मा थाना जी0आर0पी0 हरदोई, हे0का0 ध्रुवराज गौतम जी0आर0पी0 हरदोई, हे0का0 ओमप्रकाश थाना जी0आर0पी0 हरदोई, का0 उमाकान्त थाना जीआरपी हरदोई शामिल रहे#

No comments