Breaking News

#हरदोई:- फर्जी लैब व बिना मान्यता चल रहे निजी अस्पतालों पर करें सख्त कार्यवाही/ सीएमओ#

 
#हरदोई:- फर्जी लैब व बिना मान्यता चल रहे निजी अस्पतालों पर करें सख्त कार्यवाही/ सीएमओ#

#हरदोई: सीएमओ ने फर्जी क्लीनिकों अस्पताओं, नर्सिंग होम व पैथालोजी सेंटरों के सम्बंध में मीडिया में चल रही खबरों व शिकायतों का संज्ञान लेते हुये उनके निरीक्षण करने व फर्जी पाये जाने पर जिले के दो चिकित्सा अधिकारियों को अस्पतालों व लैब की जांच के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। जिसमें अहिरोरी सीएचसी अधीक्षक डॉ मनोज कुमार को ब्लॉक#

#हरदोई: बिलग्राम, माधौगंज, मल्लावां, बेहन्दर, सण्डीला, भरावन, कोथावां, सुरसा, कछौना, अहिरोरी का ब्लॉकों का आवंटन किया गया है। सीएचसी अधीक्षक शाहाबाद के अधीक्षक डॉ प्रवीण कुमार दीक्षित को शाहाबाद, साण्डी,हरपालपुर, टोड़रपुर, सवायजपुर, पिहानी, बावन, भरखनी, हरियावां, टड़ियावां सहित शहरी क्षेत्र का आवंटन किया गया है। सीएमओ डाक्टर रोहताश कुमार ने दोनों नोडल अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए जिले में संचालित अवैध नर्सिंग होम क्लीनिक, जच्चा बच्चा केन्द्र, पैथोलॉजी लेब, कलेक्शन सेंटर के खिलाफ अभियान चलाकर जांच कर कार्यवाही के लिये निर्देशित किया है। सीएमओ ने बताया कि नोडल अधिकारी पुलिस बल के साथ जांच कर सूचीबद्ध करने व एफआईआर दर्ज कराने के साथ ही न्यायालय वाद दायर करने का आदेश दिया है#

No comments