Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में अमृत महोत्सव के तहत निकाली कलश यात्रा#


#हरदोई:- हरपालपुर- ब्लॉक प्रमुख के नेतृत्व में अमृत महोत्सव के तहत निकाली कलश यात्रा#

#हरदोई: हरपालपुर- कस्बे में शनिवार को पलिया तिराहा से लेकर ककरा तिराहा तक मुख्य बाजार में ब्लॉक प्रमुख की अध्यक्षता में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत कलश यात्रा निकाली गई। ग्राम पंचायत से 63 कलशो में मिट्टी व अक्षत भरकर संकलित कर ब्लॉक में जमा कराए गए हैं#

#कलश यात्रा में ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप, प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश सिंह भूरा, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) श्रीकांत चंदन,एडीओ सूर्य प्रकाश, राजेश कुमार रहे। प्रांतीय रक्षक दल, युवक मंगल दल के कार्यकर्ता तथा क्षेत्र के प्रधान व रोजगार सेवको ने मेरी माटी मेरा देश कार्यक्रम के तहत गांव-गांव कलश लेकर मिट्टी तथा अक्षत संकलित कर कलश को ब्लॉक मुख्यालय पर जमा किया गया है। इस मौके पर हरपालपुर ग्राम प्रधान सज्जाद मंसूरी, योगेंद्र सिंह, महेश यादव ओमप्रकाश गौतम, भाजपा जिला प्रतिनिधि अभिराम सिंह रहे#

No comments