Breaking News

#हरदोई:- शंकर स्वय केसरी नंदन तेज प्रताप, गूंजे हनुमान चालीसा पाठ के स्वर, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल ने किया कई मंदिरो में मंगल पाठ#


#हरदोई:- शंकर स्वय केसरी नंदन तेज प्रताप, गूंजे हनुमान चालीसा पाठ के स्वर, श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्तिदल ने किया कई मंदिरो में मंगल पाठ#

#सनातन हिन्दुओ को एकजुट करने के तहत प्रमुख धार्मिक संघठन श्री कृष्ण जन्म भूमि मुक्ति दल के सदस्यों ने भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के कई मंदिरो में एक साथ हनुमान चालीसा पाठ कर माहौल को हनुमानमय बना दिया| श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल ने श्री राम दरबार मंदिर पुलिस लाइन, श्री खाटू श्याम मंदिर रेलवे गंज, श्री शिव महादेव जी मंदिर ग्राम काईमाऊ में सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कर भारत वर्ष देश को अखंड स्वतंत्र सनातन हिन्दू राष्ट्र बनाने का संकल्प भी किया। श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल के जिला कार्य प्रमुख गौरव अग्रवाल ने बताया कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए प्रत्येक मंगलवार को हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ किया जाता है तथा लोगों से अपील की जाती है कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए अपने आसपास के किसी भी मंदिर में प्रत्येक मंगलवार को सायं 6:00 बजे हनुमान चालीसा पाठ के लिए एकत्र हुआ करें। महिला प्रकोष्ठ जिला प्रमुख विनीता पांडेय ने बताया की सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए श्री कृष्ण जन्मभूमि मुक्ति दल समाज के लोगों को जागरूक करने के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में आज मंगल पाठ आज भक्त प्रहलाद नगरी हरदोई के विभिन्न मंदिरो में आयोजित हो रहा है| श्री राम दरबार मंदिर पुलिस लाइन में आयोजित बीसवें मंगल पाठ में जिला प्रचारक वेद प्रकाश गुप्ता राजू व जिला प्रभारी अभिषेक गुप्ता ने सभी को सस्वर हनुमान चालीसा का पाठ कराया| इस मौके पर जयेन्द्र नाथ चतुर्वेदी, विजय अग्रवाल, वीरेंद्र गुप्ता, रविशंकर शुक्ला, करुणा शंकर द्विवेदी, लक्ष्मी कांत मिश्रा, वरुण द्विवेदी आदि सैकड़ों भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ किया। इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व् सदस्यों सुनीता द्विवेदी, शशि गुप्ता, सोनिका गुप्ता, मीना धवन, अंजलि सिंह, सोनिका गुप्ता, आरती गुप्ता, कुसुमलता गुप्ता, श्रिया गुप्ता ने हनुमान जी व् प्रभु राम के भजन सुनाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया#

#श्री शिव महादेव मंदिर ग्राम काईमाऊ लखनऊ रोड हरदोई में युवा प्रभारी सुमित कुमार तिवारी के नेतृत्व में सभी को मंगल पाठ कराया गया। इस अवसर पर संजय द्विवेदी ,देवेंद्र तिवारी ,अभिषेक द्विवेदी , अभिषेक तिवारी, ओमहरी द्विवेदी, सचिन द्विवेदी, वैभव द्विवेदी, ऋषभ द्विवेदी, सुमित द्विवेदी ,प्रियांशु तिवारी आदि लोग शामिल रहे#

#श्री खाटू श्याम मंदिर में विजय अग्रवाल व् अपूर्व गुप्ता आदि ने बाला जी व् खाटू श्याम के भजनो का गुणगान किया#

#आरती के बाद प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यकारी प्रमुख गौरव अग्रवाल ने बताया की अगले मंगलवार 10 अक्टूबर को सामूहिक हनुमान चालीसा मंगल पाठ श्री शिव मंदिर, सिनेमा रोड, हरदोई में आयोजित होगा अधिक जानकारी के लिए आप समिति के हेल्पलाइन नमबर 7355691141 पर संपर्क कर सकते है#

No comments