Breaking News

#हरदोई:- ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में शाहजेब ने हाशिल किया सिल्वर मेडल#


#हरदोई:- ताइक्वांडो नेशनल चैंपियनशिप में शाहजेब ने हाशिल किया सिल्वर मेडल#

हरदोई: नोएडा के इंडोर स्टेडियम में 5 अक्टूबर से चल रही ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में यूपी टीम की टीम से प्रतिभाग करते हुए जिले के खिलाड़ी शाहजेब शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल किया। उन्होंने महाराष्ट्र के खिलाड़ी को हराकर मेडल हासिल किया। वह शहर के ज्ञानस्थली स्कूल में कक्षा 3 का छात्र है। इमरान ताइक्वांडो क्लब के संरक्षक के संरक्षक इमरान खान ने बताया कि चैंपियनशिप में सब जूनियर,जूनियर, कैडेट,सीनियर बालक व बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमें शाहजेब ने सब जूनियर बालक वर्ग में अंडर -25 किलो भार वर्ग में पूमसे में प्रतिभाग किया था। उन्होंने बताया कि शाहजेब ने पिछले 1 साल से उनके क्लब में क्लब के कोच गुफरान की अंडर में प्रैक्टिस कर रहा है। उसने काफी मेहनत भी की है। उन्होंने कहा कि या खिलाड़ी उनके क्लब का पहला नेशनल मेडलिस्ट खिलाड़ी हो गया है। उन्होंने उसके मेडल हासिल करने पर उसे शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह खिलाड़ी भविष्य में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक हासिल कर जिले का नाम गौरवान्वित करेगा#

No comments