Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन#


#हरदोई:- हरपालपुर- भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का किया वर्णन#

#हरदोई: हरपालपुर- क्षेत्र के किर्तियापुर गांव में दुर्गा माता के मंदिर में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के अंतिम दिन कथा वाचक संजय मिश्रा ने भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का विस्तृत वर्णन करते हुए कहा कान्हा माखन चोर नहीं चित चोर थे#

#कथा वाचक श्री मिश्र ने भजनों के माध्यम से श्रोताओं को कृष्ण भक्ति में झूमने के लिए मजबूर कर दिया। उन्होंने भजन गाया बुला लो वृंदावन गिरधारी श्याम, मेरी बीती उमरिया सारी। मेरो राधारमण गिरधारी, गिरधारी श्याम बनवारी। आदि भजनों से श्रोताओं को सराबोर कर दिया। उन्होंने भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं पर चर्चा करते हुए कहा कान्हा के घर में 9 लाख गाय थी। फिर भी वह गोपिकाओं की खुशी के लिए माखन चोरी करते थे। माता यशोदा ने उन्हें एक ओखल में बांध दिया था। उसी ओखल से ही उन्होंने कुबेर के श्रापित पुत्र नलकूबर व मणिग्रीव का उद्धार किया। कथा के मुख्य यजमान रामनरेश दुबे लल्ला एवं पुष्पा देवी तथा शिवनरेश, आदित्य, पारुल दुबे, श्याम जी, के.के त्रिवेदी, मनोज अग्निहोत्री आदि रहे#

No comments