#हरदोई:- शाहाबाद- सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन मुस्तैद,डीएम,एसपी ने खुद संभाली कमान#
#हरदोई:- शाहाबाद- सीएम के कार्यक्रम को लेकर प्रशासन मुस्तैद,डीएम,एसपी ने खुद संभाली कमान#
#हरदोई: शाहाबाद- आगामी 2 नबम्बर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद दिख रहा है।डीएम द्वारा क्षेत्र के ग्राम उधरनपुर में सीएम के कार्यक्रम को हरी झंडी मिलने के बाद डीएम और एसपी ने गुरुवार की शाम कार्यक्रम स्थल का मुआयना किया और स्थानीय अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिये हैं।शासन स्तर से 2 नबम्बर को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को हरी झंडी मिलने के बाद से जिला प्रशासन मुस्तैद है।उसी कड़ी में डीएम मंगला प्रसाद सिंह ने मंडी समिति में हेलीपैड को लेकर मुआयना किया था।जिसमें भीषण गन्दगी पाये जाने के कारण कार्यक्रम स्थल को बदल कर उधरनपुर में कर दिया।कार्यक्रम को लेकर डीएम एसपी लगातार मौका मुआयना कर रहे हैं।ताकि सीएम का कार्यक्रम सफल तरीके से सम्पन्न हो सके।बताते चलें कि डीएम ने कस्बे में गंदगी को देखते मुख्यमंत्री के संभावित कार्यक्रम स्थल को निरस्त करते हुए उधरनपुर में कार्यक्रम स्थल को चयनित किया है।उसी को लेकर स्थानीय प्रशासन और जिले के तमाम बड़े अधिकारी उधरनपुर की खाक छानने को मजबूर हो गये#

No comments