#हरदोई:- संडीला- गोल्ड मेडल हासिल करने वाली तीन खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता में हुआ चयन#
#हरदोई:- संडीला- गोल्ड मेडल हासिल करने वाली तीन खिलाड़ियों का मंडलीय प्रतियोगिता में हुआ चयन#
#हरदोई: संडीला- के आईआर इंटर कॉलेज में बालक व बालिका वर्ग की अंडर14, 17, 19की ताइक्वांडो की जनपदीय माध्यमिक विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें शहर के इमरान डिस्ट्रिक्ट ताइक्वांडो अकैडमी की बालिकाओं ने प्रतिभाग कर तीन गोल्ड और एक सिल्वर मेडल हासिल किया। गोल्ड मेडल हासिल करने वाली छात्राओं का सीतापुर में आयोजित होने वाली मंडलीय प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है#
#38 किलो भार वर्ग में सब जूनियर वर्ग में आलियाना अब्दुल्लाह ने, जूनियर वर्ग में सृष्टि पाल ने 44 किलो भार वर्ग में और दिव्यांशी ने गोल्ड मेडल हासिल किया। आराध्याय ने सिल्वर मेडल हासिल किया। गोल्ड मेडल हासिल करने वाली खिलाड़ियों के मंडलीय प्रतियोगिता में चयन होने पर क्लब के संरक्षक इमरान खान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने बताया कि सभी खिलाड़ी शहर के श्री वेणी माधव बालिका इंटर कालेज से हैं।वह कोच गुफरान खान के नेतृत्व में प्रतिभाग करने गए थे और उनके नेतृत्व में ताइक्वांडो की प्रैक्टिस भी कर रहे हैं#

No comments