Breaking News

#हरदोई:- पाली- पाली के ऐतिहासिक मेले में पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष#


#हरदोई:- पाली- पाली के ऐतिहासिक मेले में पहुंचे भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष#

#हरदोई: पाली- रविवार को हरदोई जनपद के पाली कस्बे में चल रहे ऐतिहासिक श्री रामलीला महोत्सव में रासलीला कार्यक्रम में भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष व विधान परिषद के सदस्य प्रांशु दत्त द्विवेदी रामलीला मैदान में पहुँचे जहाँ पर उन्होंने भगवान श्री कृष्ण का पूजन अर्चन किया। इस अवसर पर श्री द्विवेदी ने अपने संबोधन में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम के चरित्र के बारे में विस्तृत जानकारी दी आपको बता दें प्रत्येक वर्ष वृंदावन धाम से चलकर आने बाले कलाकार रामलीला मंच पर श्री कृष्ण की लीलाओं का मंचन करते हैं जिसका शुक्रवार को शुभारंभ हो गया। ज्ञात हो कि नगर में प्रति वर्ष एक भव्य मेले का आयोजन होता है जिसमें काफी दूर दूर से लोग आकर मेले का आनन्द लेते हैं। कार्यक्रमों में दिन में श्री राम लीला और रात्रि में रासलीला का आयोजन होता है। इस अवसर पर कमलाकांत बाजपेयी,शिवदेव बाजपेयी, अखिलेश्वर त्रिवेदी, प्रभात बाजपेयी,रामू अग्निहोत्री,मनोज मिश्र, गोपाल बाजपेयी के साथ सैकडों लोग मौजूद रहे#

No comments