Breaking News

#हरदोई:- बेनीगंज- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में शांति सिमिति की बैठक संपन्न#


#हरदोई:- बेनीगंज- आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कोतवाली परिसर में शांति सिमिति की बैठक संपन्न#

#हरदोई: बेनीगंज- आगामी दुर्गा पूजा राम लीला, दशहरा, दीपावली जैसे महत्त्वपूर्ण त्योहारों को लेकर बेनीगंज कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में नगर व क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों, एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। बैठक में कोतवाल उमाकांत दीपक ने शासन की मंशानुरूप शांतिपूर्ण ढंग से होने वाले कार्यक्रम में प्रशासनिक गाइडलाइन के बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की तथा आयोजित होने वाले कायक्रमों,जुलूस,यात्राओं के सम्बंध में संभावित समस्याओें के सम्बंध में उपस्थित लोगों से सुझाव लिए। खासकर सड़क, पानी, साफ सफाई, बिजली और मार्गों के सम्बंध में जिम्मेदारों से खुली बात कर उन्हें समय से पहले ठीक कराने की बात कही। कोतवाल उमाकांत दीपक ने उपस्थित लोगों से पुलिस की हर वक्त सुरक्षा व्यवस्था मुस्तैद रहने की बात कही। नगर के राम लीला मैदान पर दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान नियत समय पर होने वाली पूजा आरती के समय मुस्तैदी के साथ किसी भी घटना के दौरान सतर्क रहने की बात कही। उन्होंने तत्कालिक सुरक्षा के लिए शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरों का उपयोग करने पर बल दिया। सड़क किनारे लगाए जाने रेहड़ी ठेले वालों को सड़क छोड़कर लगाने का निर्देश दिया। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रूपेश अंजाना, पूर्व चेयरमैन राकेश वैश्य, राम कुमार वर्मा, जाकिर हुसैन, प्रधान मिथिलेश वर्मा, विधायक प्रतिनिधि उमेश चंद्र, लव कुमार मिश्रा,सभासद विमल वर्मा, डॉक्टर अशोक सिद्धार्थ, मौलाना मुइनुद्दीन, जिला पंचायत सदस्य रमेश सिंह, मोहम्मद हनी, बीजेपी मंडल अध्यक्ष देवसेन अवस्थी, प्रधान जंगू, रियासत अली, सौरभ प्रताप सिंह, रोहित वैश्य, सहित तमाम लोग उपस्थित रहे#

No comments