#हरदोई:- कछौना- पशु चिकित्सा एवं जन चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन#
#हरदोई:- कछौना- पशु चिकित्सा एवं जन चिकित्सा शिविर का हुआ आयोजन#
#हरदोई: कछौना- क्षेत्र में चल रही बनास डेयरी का बोनस वितरण कार्यक्रम का आयोजन पंचायत भवन बालामऊ में हुआ, जिसमे मुख्य अतिथि विधायक रामपाल वर्मा के सुपुत्र ब्लॉक प्रमुख कोथावां निर्भय वर्मा ने बोनस की चेक और पुरस्कार वितरण किया, उन्होंने दुग्ध उत्पादक किसानों की आय वृद्धि के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही विभन्न योजनाओं के बारे में बताया। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने गुजरात दुग्ध संघ की बनास डेयरी को उत्तर प्रदेश में लाने के लिए प्रधान मंत्री से आग्रह किया, साथ ही बनास की प्रॉसिंग यूनिट स्थापना के लिए करोड़ो रुपए का अनुदान भी दिया है। जिससे अब प्रदेश में दुग्ध उत्पादक किसानों की दशा में काफी सुधार हुवा है।इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में संडीला एमएमसी के एमपीओ अभिषेक सिंह ने डेयरी के इतिहास के बारे में बताया और बालामऊ दुग्ध उत्पादक एसोशियेशन के कुल व्यापार और कुल दुग्ध बिक्री से हुई आमदनी से प्राप्त 1150000 रुपए बोनस के बारे में बताया, कहा कि डीबीटी के माध्यम से दूध भरने वाले किसानों के खाते में मुख्य मंत्री के हाथों से जल्द ही पहुंच जायेंगे। इसके साथ ही समारोह में सामुदायिक स्वस्थ केंद्र कछौना और पशु चिकित्सालय कछौना से गई चिकित्सीय टीम ने निः शुल्क दवाइयों का वितरण किया। पुरुस्कार व चेक प्राप्त कर किसानों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली#
#इस अवसर पर बालामऊ दुग्ध उत्पादक एसोशिएसन के अध्यक्ष मंजेश कुमार, पूर्व प्रधान विजय कुमार सिंह और एचसीएल समुदाय के संजय सिंह और उनकी टीम सहित सैकड़ो किसान उपस्थित रहे#

No comments