Breaking News

#हरदोई:- पिहानी- धनुष टूटते ही सीता के हुए राम देवताओं ने बरसाए पुष्प#


#हरदोई:- पिहानी- धनुष टूटते ही सीता के हुए राम देवताओं ने बरसाए पुष्प#

#हरदोई:- पिहानी- श्री आदर्श रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला में प्रथम दिवस पर कलाकारों ने धनुष यज्ञ की लीला का मनमोहक मंचन किया। राजा जनक की पुत्री सीता से विवाह करने के लिए प्रभु राम को शिव के धनुष को तोड़ना पड़ा। धनुष तोड़ते ही सीता ने प्रभु के गले वर माला डाल दिया। इस पर आसमान से देवताओं ने पुष्प वर्षा की। मंगल गीत गाए गए। इस दृश्य को देखकर श्रद्धालु विभोर हो उठे। रावण-वाणासुर संवाद व परशुराम-लक्ष्मण संवाद का मंचन भी किया गया जिसे श्रद्धालुओं ने मंत्र मुग्ध होकर देखा। राजा जनक ने सीता का स्वयंवर करने की घोषणा कर दी। स्पष्ट किया कि जो शिव धनुष को तोड़ेगा उसी से सीता का ब्याह किया जाएगा। स्वयंवर में एक से एक बलशाली, वीर योद्धा आए लेकिन धनुष की प्रत्यंचा चढ़ाना तो दूर कोई शिव धनुष को उठा तक नहीं पाया। ये देखकर राजा जनक बोले कि क्या पृथ्वी वीरों से खाली है। तब गुरु विश्वामित्र के साथ गए श्रीराम ने गुरु की आज्ञा पर शिव धनुष खंडित कर दिया। सीता ने श्रीराम के गले में वरमाला डाला तो पूरा पंडाल श्री राम के जयघोष से गूंज उठा। ऋषि परशुराम भी आशीर्वाद देने पहुंचे लेकिन उनकी नजर टूटे धनुष पर पड़ी तो क्रोधित हो गए। रामलीला के अध्यक्ष अभिषेक वैश्य रिशू बताया कि 11 दिवसीय कार्यक्रम की सारी व्यवस्थाएं पूर्ण कर ली गई है#

No comments