#हरदोई:- हरपालपुर- हरपालपुर पुलिस ने 40 हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड#
#हरदोई:- हरपालपुर- हरपालपुर पुलिस ने 40 हिस्ट्रीशीटरों की कराई परेड#
#हरदोई: हरपालपुर- कोतवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र के 40 हिस्ट्रीशीटर की थाने पर उपस्थिति दर्ज कराकर अपराध से दूर रहने की हिदायत दी गई।जनपद में अपराध नियंत्रण व रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक के कुशल निर्देशन,अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी हरपालपुर के कुशल नेतृत्व में गुरुवार को कोतवाली हरपालपुर क्षेत्र के 40 हिस्ट्रीशीटरो को कोतवाली पर बुलाकर प्रभारी निरीक्षक आनंद नारायण त्रिपाठी द्वारा सभी हिस्ट्रीशीटरों को अपराध से दूर रहने की नसीहत देते हुए उन्हें सुधरने की बात कही। एवम् प्रत्येक महीने की एक निश्चित तारीख को कोतवाली पर हाजिरी लगाने के लिए भी निर्देशित किया गया है।इससे पुलिस उनकी सही तरीके से निगरानी कर सकेगी। उन्होंने कहा अपराधी आपराधिक गतिविधियों को छोड़कर मुख्य धारा से जुड़े तथा समाज में होने वाली आपराधिक गतिविधियों की सूचना पुलिस को तुरंत दें। हिस्ट्रीशिटरों ने वचन दिया कि भविष्य में कोई भी अपराधिक कृत्य नहीं करेंगे तथा नही होने देंगे#

No comments