#हरदोई:- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर किया गया कार्यक्रम#
#हरदोई:- अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर किया गया कार्यक्रम#
#जनपद के दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नही हैः-जिलाधिकारी#
#हरदोई: अंतरराष्ट्रीय दिव्यांगता दिवस के अवसर पर आज समग्र शिक्षा(माध्यमिक) के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज हरदोई में जनपद स्तरीय समेकित एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह रहे। कार्यक्रम में दिव्यांग बच्चों ने अपनी खेलकूद व सांस्कृतिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कुर्सी दौड़ व रस्सा कसी प्रतियोगिता ने सभी का ध्यान आकृष्ट किया। एक बच्ची ने गाना सुनाया जिसकी जिलाधिकारी व उपस्थिति अतिथियों ने सराहना की। जिलाधिकारी ने कहा कि मजबूत इच्छा शक्ति से सभी प्रकार की बाधाओं से पार पाया जा सकता है। जनपद के दिव्यांग बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नही है। इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किये गए। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक बालमुकुंद प्रसाद, जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी ऋचा गुप्ता व जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे#

No comments