#हरदोई:- भरखनी- लोगों ने किया ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ अक्षत कलश का भव्य स्वागत#
#हरदोई:- भरखनी- लोगों ने किया ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ अक्षत कलश का भव्य स्वागत#
#हरदोई: भरखनी- सोमवार को अयोध्या में भव्य श्रीराम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव होने जा रहा है,इसका न्योता देने के लिए अयोध्या से अक्षत कलश भेजे गए हैं। हरदोई संघ कार्यालय से विभिन्न स्थानों पर होते हुए भरखनी प्रखंड में यह कलश सोमवार को पहुंचा, यहां से रामताल हनुमत धाम तक भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। इसमें#
#भारी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने भाग लिया#
#सोमबार को आरएसएस के विभाग प्रचारक कौशल व विहिप कार्याध्यक्ष मोहित की अगुआई में अक्षत कलश सेनानी पेट्रोलियम सवायजपुर पहुंचा, यहां पर भाजपा ब्लाक प्रमुख धीरेन्द्र प्रताप सिंह ने पुष्प वर्षा और ढोल नगाड़ों के साथ अक्षत कलश का जोरदार स्वागत किया, इसके बाद रूपापुर में, पाली में, भरखनी के विहिप के प्रखंड अध्यक्ष सच्चिदानन्द मिश्र ने, विहिप के प्रखण्ड उपाध्यक्ष अमित सिंह माननगला , उसके बाद शोभा यात्रा के रूप में पूजित अक्षत कलश को रामताल हनुमत धाम मंदिर तक लाया गया। यहां पर पूजा अर्चना के साथ ही कलश को दर्शनों के लिए स्थापित किया गया है#
#जिसमें विश्व हिंदू परिषद, विद्यार्थी परिषद, आरएसएस, भाजपा अन्य हिन्दू संगठन शामिल रहे#
#राम नाम के जयकारों से आकाश हुआ गुंजायमान#
#विश्व हिन्दू परिषद के जिला धर्माचार्य सं0प्र0 अजीत प्रताप सिंह, संघ के प्रमोद जी, संघ के सहखंड कार्यबाह मोरपाल,आरएसएस के प्रचारक सुभम देवल ,भाजपा के सुमित अवस्थी विस्तारक , विद्यार्थी परिषद से सचिन, भाजपा से राकेश रंजन,आलोक शुक्ला,मंडल अध्यक्ष शिवम तिवारी जी, मण्डल अध्यक्ष जैनेन्द्र प्रताप सिंह आदि ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता प्रत्येक घर में इस भव्य कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता देने के लिए अक्षत चावल लेकर जाएंगे लोग इनका जोरदार स्वागत करे और इस कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता स्वीकार करे। वहीं अक्षत कलश के भरखनी प्रखंड पहुंचने पर चोरों तरफ राम नाम के जयकारों की गुंज सुनाई दे रही थी#

No comments