Breaking News

#हरदोई:- टोडरपुर- प्रदेश सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे प्रधान व सचिव# #हरदोई: टोडरपुर- ग्राम


 #हरदोई:- टोडरपुर- प्रदेश सरकार के आदेशों की धज्जियां उड़ा रहे  प्रधान व सचिव#

#हरदोई: टोडरपुर- ग्राम पंचायतों में लाखों की  लागत से बनाए गए सचिवालय अब भी बेमकसद साबित हो रहे है। ऐसे में आमजन को कार्य कराने के लिए दूर दराज के कस्बों में दौड लगानी पड रही है।टोडरपुर क्षेत्र की कई ग्राम पंचायतों के सचिवालय में ताला लगा रहता है जैसे तारागांव , कैमी और अन्य सचिवालय की हाल ए- हकीकत कुछ इस तरह से है पंचायत सहायक तैनात है पर सूत्रों द्वारा जानकारी करने पर पता लगा कि कई दिनों इसमें ताला लगा रहता है उच्च अधिकारियों की मनमानी के चलते देख रेख ना होने के कारण इस तरह से इसका हाल बदहाल है ऐसे में योगी सरकार की नीतियों और उनकी योजनाओं पर सवाल खडे हो रहे है। अब देखना ये होगा कि जिम्मेदार इस मामले पर कोई कार्रवाही अमल में लाएगें या फिर ऐसे ही ठंडे बस्ते में डालकर चुप्पी साध लेगें या फिर  उत्तर प्रदेश सरकार की कोषिशों को नाकाम कर अधिकारी अपनी मनमानी करते नजर आ रहे हैं।और जनता आज भी ठोकर खाने के लिए मजबूर हो रही है गांव में रह रहे ग्रामीणों को सरकारी योजना के कार्य कराने के लिए आनलाइन आवेदन बाहर जाने के लिए मजबूर हो रहे हैं। जिम्मेदार सचिव अनदेखी कर रहे  हैं कही न कही सरकार की छबि को धूमिल करने का काम किया जा रहा है जबकि खंड विकास अधिकारी टोडरपुर ने बताया है कि सचिवालयों में तैनात किए गए कर्मचारियों को सचिवालय में बैठकर अपने समय से अपने गांव की समस्याओं का निस्तारण करें ऐसा न करने पर तैनात कर्मचारी पर कार्यवाही की जाएगी#

No comments