Breaking News

#हरदोई:- हरपालपुर- विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन#


#हरदोई:- हरपालपुर- विकसित भारत संकल्प यात्रा का हुआ आयोजन#

#हरदोई: हरपालपुर- रविवार को हरपालपुर ब्लॉक के पलिया व टिलियापुर गांव में विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में स्वास्थ्य,कृषि व जल जीवन,पेंशन की प्रदर्शनी लगाई गई।मुख्य अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्निहोत्री के द्वारा बच्चे का अन्नप्राशन किया गया।इसके अलावा पीएम किसान सम्मान निधि,पीएम उज्जवला गैस योजना,पीएम विश्वकर्म योजना,आयुष्मान कार्ड जीवन ज्योति बीमा योजना,हर घर जल जीवन योजना,सुरक्षा बीमा योजना,पीएम आवास योजना किसान क्रेडिट कार्ड,विकलांग पेंशन के लाभार्थियों द्वारा इन योजनाओं के तहत मिल रहे लाभों के विषय में बताया गया।इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख अनोखेलाल कश्यप,हरपालपुर मंडल अध्यक्ष राकेश मिश्रा,जिला प्रतिनिधि अभिराम सिंह,प्रधान प्रतिनिधि हरिनाम सिंह,अरविंद मिश्रा,विकास श्रीवास्तव व समस्त विभागो के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे#

No comments