Breaking News

#हरदोई:- संडीला- में ई-रिक्शा का कहर बाल- बाल बचे युवक#


#हरदोई:- संडीला-  में ई-रिक्शा का कहर बाल- बाल बचे युवक#

#हरदोई: संडीला- नगर में ई रिक्शा चालकों का कहर बढ़ता ही जा रहा है।लगातार लोग हो रहे है चोटिल#

#ऐसा ही एक मामला बीते मंगलवार रात करीब 9:00 बजे संडीला कस्बा की मुख्य मार्ग पर निकट जीजीआईसी के पास देखने को मिला। तेज रफ्तार ई-रिक्शा से मोटर साइकिल को जोरदार टक्कर लगी। टक्कर इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल पर सवार दो युवको में से एक युवक हवा में करीब 10 फिट ऊपर उछलकर सड़क पर जा गिरा। हालांकि दोनों युवक बाल-बाल बच गये। किसी भी तरह की चोट नहीं लगी किंतु दूध लेकर जा रहे थे, जो जमीन पर फैल गया। आगे पीछे कोई बड़ी गाड़ी नही थी।अन्यथा बड़ी घटना घटित हो सकती थी। संडीला प्रशासन ई-रिक्शा चालकों पर लगाम नहीं लगा पा रही है। लगातार ई-रिक्शा में वृद्धि दिन प्रतिदिन बढ़ती ही जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि नगर में करीब 2000 से 3000 के बीच ई-रिक्शा मुख्य मार्गो से लेकर गली-गली में चलते हुए नजर आते है। संडीला में ई-रिक्शा से यह कोई पहला हादसा नहीं है - इससे पहले भी कई लोगों की टांग टूट चुकी है, कई लोगों के जान पर बन आयी तो कई लोग बुरी तरह से चोटिल हो चुके हैं। जिन्हें महीनों ठीक होने में लग गया और कई आज भी ठीक नही हो सके। इतना ही नहीं ई-रिक्शा चालक बीचो-बीच सड़क पर खुलेआम अचानक से ई-रिक्शा को रोक देते हैं और सवारियां भरने लगते है। साथ ही चार से पांच लोगों के बैठने की जगह पर 8-9 सवारिया तक की भर लेते हैं और स्वयं आधा लटक कर ई - रिक्शा चलाते हुए यात्रियों की जान जोखिम में डालकर उन्हें यात्रा करवाते हैं। क्षेत्र के लोगों में ई-रिक्शा चालकों के प्रति काफी नाराजगी और रोष है#

No comments