Breaking News

#हरदोई:- भरखनी- मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र प्रताप सिंह ने विपक्षी सरकार पर जमकर साधा निशाना#


#हरदोई:- भरखनी- मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र प्रताप सिंह ने विपक्षी सरकार पर जमकर साधा निशाना#

#हरदोई: भरखनी- क्षेत्र के चांदपुर में हुए कार्यक्रम में जैनेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा, कि जाति और मजहब के नाम पर देश को बांटने वाले लोग विकास के विरोधी हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश पूरी दुनिया का नेतृत्व कर रहा है#

#विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साढ़े 9 वर्षों में अपने महत्वपूर्ण निर्णयों, दूरदर्शी सोच एवं योजनाओं से देश भर में जो माहौल बनाया है, वह किसी भारतीय से छिपा नहीं है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस संकल्प में केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं काफी सहायक बनी हैं, जिसका भव्य रूप आज हम सभी को देखने को मिल रहा है। विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आने वाले कुछ वर्षों में विकसित भारत की संकल्पना को स्थापित करेगी। इसमें हम सब का भी योगदान जरूरी है#

#2014 से पहले चेहरा देखकर बनाई जाती थीं योजनाएं#

#मंडल अध्यक्ष ने कहा, कि देश 1947 में आजाद हुआ था। उसके बाद कई सरकारें बनीं। इन्होंने काम भी किया होगा, और देश का पैसा भी खर्च किया होगा, लेकिन दुनिया में वर्ष 2014 से पहले भारत की छवि एवं यहां के लोगों के बारे में क्या धारणा थी, लेकिन दुनिया में आज क्या छवि है, यह हम सब देख रहे हैं। यह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को दर्शाता है। वर्ष 2014 से पहले देश में चेहरा देखकर योजनाएं बनाई जाती थीं। उसमें भी जमकर बंदरबांट का खेल होता थआज देश में गरीबों और जरूरतमंदों को प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, गरीबों के घर में निशुल्क शौचालय, जनधन अकाउंट योजना, आयुष्मान भारत योजना, पीएम सम्मान निधि और पीएम स्वनिधि जैसी तमाम लोककल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है#

#प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा साढ़े 9 वर्षों में देश में 12 करोड़ परिवारों को फ्री शौचालय, 4 करोड़ परिवारों को आवास, आयुष्मान भारत के तहत 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा की सुविधा दी गयी। इसमें अकेले उत्तर प्रदेश में 55 लाख से अधिक परिवारों को आवास, 3 करोड़ परिवारों को शौचालय, 10 करोड़ लोगों का आयुष्मान भारत कार्ड का लाभ दिया गया। इसके अलावा मुख्यमंत्री राहत कोष और विधायक निधि के जरिये विधायक अपने-अपने क्षेत्र के लोगों को इलाज के लिए पैसे उपब्लध करा रहे हैं। कोरोना काल से देश में निरंतर 80 करोड़ लोगों को फ्री में राशन की सुविधा दी जा रही है#

#इस मौके पर ऋषिकांत एडीओ एग्री,प्रधान प्रतिनिधि सुग्रीव कुशवाहा ,श्याम पाल मोदी क्षेत्र पंचायत सदस्य,मनोज मास्टर मंडल महामंत्री ,एवं समस्त भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे#

No comments