#हरदोई:- टड़ियावां- पत्रकार को पितृशोक,परिजनों में शोक की लहर#
#हरदोई:- टड़ियावां- पत्रकार को पितृशोक,परिजनों में शोक की लहर#
#हरदोई: टड़ियावां- दैनिक जागरण से जुड़े पत्रकार बहोरवा निवासी अजय पांडेय के वयोवृद्ध पिता का बुधवार को आकस्मिक निधन हो गया। बुधवार सुबह करीब 2 बजे 85 वर्षीय गिरधर स्वरूप पांडेय के निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। वह अपनी बेबाकी व निष्पक्ष कार्यशाली के लिए जाने जाते थे। राजनीतिक लोगों में भी अच्छी पैठ रखते थे। बीते छह: महीने से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे, तीन पुत्र व तीन पुत्री व नाती-पोतों से भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। पिहानी ब्लाक प्रमुख कुशी बाजपेई, पूर्व ब्लॉक प्रमुख उदय वीर सिंह, जिला पंचायत सदस्य संजीव गुप्ता, जिगिनिया प्रधान विनोद पाल, पेंग प्रधान बबलू सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय पत्रकार, प्रधान व गणमान्य व्यक्तियों ने पहुंचकर उनके परिवार को ढांढस बंधाया है। मुखाग्नि उनके बड़े बेटे भानु प्रताप ने दी#

No comments