Breaking News

#हरदोई:- आपदाओं से बचाव हेतु स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों में दिया जा रहा प्रशिक्षण#


#हरदोई:- आपदाओं से बचाव हेतु स्कूलों एवं ग्राम पंचायतों में दिया जा रहा प्रशिक्षण#

#हरदोई: जनसामान्य को आपदाओं से बचाव के प्रति जागरूक करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, हरदोई के संयुक्त तत्वाधान में स्कूल/डिग्री कॉलेज एवं ग्राम पंचायत स्तर पर आपदा जन-जागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है#

#20 दिसम्बर से प्रारम्भ हुआ जनजागरूकता प्रशिक्षण कार्यक्रम आगामी 11 जनवरी तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम के तीसरे दिन रसखान प्रेक्षागृह डिग्री कालेजों एवं माध्यमिक विद्यालयों के शिक्षकों को डॉक्टर सौरव कुमार पांडे जिला प्रशिक्षण अधिकारी जिला ग्राम ग्राम में विकास संस्थान हरदोई द्वारा आपदा संबंधित बेसिक जानकारी, आपदा प्रबंधन चक्र, भारत में आपदा प्रबंधन का तंत्र द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसी क्रम में मास्टर ट्रेनर सौरभ गुप्ता द्वारा आपदा जोखिम न्यूनीकरण, पेरिस समझौता, सेंडई फ्रेमवर्क के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही मास्टर ट्रेनर पंकज त्रिवेदी द्वारा आकाशीय विद्युत, डूबना, अग्निकांड,बाढ़, शीतलहर, लू सर्पदंश, आधी तूफान, भूकम्प, ओलावृष्टि आदि विभिन्न आपदाओं के समय में क्या करें क्या ना करें के बारे में भी अवगत कराया गया। उसके बाद डॉक्टर पंकज मिश्रा डिप्टी सीएमओ द्वारा आपदा के समय व्यक्ति को कैसे प्राथमिक उपचार दिया जाता है और सीपीआई आदि के बारे प्रेक्टिकल करके डिमोंस्ट्रेट किया गया।इसके अगले चरण में श्री सुशील कुमार सिंह प्रभारी अधिकारी अग्निशमन द्वारा विभिन्न प्रकार की आग से होने वाली आपदाओं के बारे में और उस पर काबू करने के लिए क्या करें क्या ना करें के बारे में बताया साथ ही सिलेंडर की आग को घरेलू नुस्खे से कैसे बुझाए जा सकता है इसके बारे में भी प्रेक्टिकल डेमोंसट्रेशन करके बताया#

#प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रियंका सिंह अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) श्री बाल मुकुंद प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक, डॉव एस एन पांडे प्राचार्य महाराणा प्रताप राजकीय महाविद्यालय हरदोई, आपदा विशेषज्ञ ज्ञान दीप शर्मा, मास्टर ट्रेनर पंकज त्रिवेदी, मास्टर ट्रेनर सौरभ गुप्ता, आपदा लिपिक पंकज कुमार और प्रवीण श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे#

No comments