Breaking News

#हरदोई:- सवायजपुर- सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम#


#हरदोई:- सवायजपुर- सांसद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना मन की बात कार्यक्रम#

#हरदोई: सवायजपुर- आज लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा के अंतर्गत ब्लॉक भरखनी के ग्राम भाहपुर सपहा में बूथ संख्या 16 पर मा0 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मन की बात कार्यक्रम को सामूहिक रूप से सुना गया। मा0 सांसद जयप्रकाश ने आम जनता और कार्यकर्ताओं के साथ प्रसारण को सुना। माननीय सांसद ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के विचार सभी देशवासियों के लिए अनुकरणीय हैं। मन की बात कार्यक्रम के उपरांत मा0 सांसद जयप्रकाश ने उपस्थित कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार की लोकप्रिय योजनाओं को बताए कि माननीय मोदी जी के कुशल नेतृत्व में भाजपा की केंद्र की सरकार और प्रदेश की सरकार गरीबों के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन सभी योजनाओं का लाभ गरीब जनता को मिल रहा है। मन की बात कार्यक्रम के अवसर पर जैनेंद्र प्रताप सिंह मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह जिला पंचायत सदस्य अंजना देवी प्रधान प्रदीप पाठक जितेंद्र सिंह, धीरू सिंह डही अमित वर्मा आदि तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे/ प्रदीप पाठक#

No comments