Breaking News

#हरदोई:- बिलग्राम- गैंगेस्टर का आरोपी 10 हजार का इनामियां गिरफ्तार#


#हरदोई:- बिलग्राम- गैंगेस्टर का आरोपी 10 हजार का इनामियां गिरफ्तार#

#हरदोई: बिलग्राम- पुलिस ने बुधवार को गैंगस्टर के आरोपी और 10 हजार के इनामिया को थाना क्षेत्र के कुतुआपुर के पास घेराबंदी कर गिरफ्तार किया है#

#बुधवार को बिलग्राम थाना पुलिस ने शाहाबाद थानें पर दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामले फरार चल रहे 10 हजार के इनामी कल्लू उर्फ अहसान पुत्र इरफान निवासी मोहल्ला खुर्दपुरा कस्बा व थाना बिलग्राम को थाना क्षेत्र के कुतुआपुर गांव के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। हालांकि यह आरोपी काफी समय से फरार चल रहा था। पुलिस ने आरोपी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई कर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। जिसकी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही थी। आरोपी कल्लू उर्फ अहसान के खिलाफ थाना बिलग्राम पर गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में कुल 10 मुकदमें दर्ज हैं#

No comments