Breaking News

#हरदोई:- शाहाबाद- जिला पंचायत सदस्य ने जबरदस्ती कटवा लिए 45 यूकेलिप्टिस के पेड़#


#हरदोई:- शाहाबाद- जिला पंचायत सदस्य ने जबरदस्ती कटवा लिए 45 यूकेलिप्टिस के पेड़#

#हरदोई: शाहाबाद- कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत वाजिद नगर के मजरा जटौआ पुरवा में जबरदस्ती 45 यूकेलिप्टिस विवादित पेड़ काटकर बेंचने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित दुर्गा पुत्र सीताराम निवासी ग्राम जटौआ पुरवा ने बताया है कि गाटा संख्या 1486 का वह अकेला भू स्वामी है और पड़ोस का खेत गाटा संख्या 1485 है। जिसकी भू स्वामी गीता देवी पत्नी हरिनाम सिंह व उसके जिला पंचायत सदस्य पुत्र अमर सिंह ने निवासी मोहल्ला अब्दुल पुरवा ने उसके यूकेलिप्टस के 45 पेड़ जबरदस्ती कटवा लिये। पीड़ित ने स्थानीय कोतवाली से लेकर उच्च अधिकारियों को दी तहरीर में आरोप लगाया है कि उसके खेत की मेड़ों पर यूकेलिप्टिस के 45 पेड़ों को शनिवार के दिन गीता देवी और उनके पति हरिनाम सिंह व पुत्र अमर सिंह ने अपने-अपने पद का दुरुपयोग करते हुए जबरदस्ती अपनी दबंगई से कटवाकर बेंच दिए हैं। जबकि उक्त पेड़ों पर आरा चलाने के पूर्व प्रकरण को लेकर मामला एसडीएम शाहाबाद न्यायालय से दुर्गा पुत्र सीताराम के पक्ष में निपटाया गया था। जिसकी अपीलीय अपर आयुक्त (न्यायिक) लखनऊ में विचाराधीन है तथा आगामी 2 फरवरी को पेशी है, हालांकि अभी किसी पक्ष के हक में कोई फैसला सुरक्षित नहीं है। फिर भी टोंडरपुर प्रथम से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य अमर सिंह पुत्र वन दरोगा हरिनाम सिंह ने अपनी माता गीता देवी के कहने पर खेत पर ठेकेदार को बुलाकर यूकेलिप्टिस सहित सभी 45 पेड़ जबरदस्ती कटवाकर बेंच दिए हैं। जिसकी शिकायत पीड़ित के पुत्र ने डायल 112 से लेकर पिहानी कोतवाली व एसडीएम शाहाबाद से की। इसके अलावा डीएम व एसपी और मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 को भी दूराभाष पर सूचना देकर पेड़ो के अवैध कटान रुकवाने का अथक प्रयास किया, यहाँ तक कि पिहानी की वन रेंज कार्यालय करीमनगर में भी प्रार्थना-पत्र दिया मगर कोई फायदा नहीं हुआ।जिसके बाद पीड़ित परिवार मुख्यमंत्री के जनता दरबार लखनऊ में जाकर फरियाद करेगा#

No comments