#हरदोई:- शाहाबाद- विश्व हिंदू परिषद ने अधिकारियों को निमंत्रण के लिये भेंट किये अक्षत#
#हरदोई:- शाहाबाद- विश्व हिंदू परिषद ने अधिकारियों को निमंत्रण के लिये भेंट किये अक्षत#
#हरदोई: शाहाबाद- विश्व हिंदू परिषद की ओर से एसडीएम थाना प्रभारी व तहसीलदार सहित लगभग सभी तहसील कार्यालय के कर्मचारियों और वकीलों को अयोध्या से आए हुये अक्षत दिए गए। बतातें चलें कि पहली जनवरी से विश्व हिंदू परिषद की ओर से अक्षत वितरण किया जा रहा है। इस कड़ी में गुरुवार को एसडीएम पूनम भास्कर सहित तहसीलदार और कोतवाल सहित सभी कर्मियों को अक्षत वितरण किये गए।विश्व हिंदू परिषद के अशौक कुमार गुप्ता ने बताया कि आगामी 15 तारीख तक कस्बा सहित ग्रामीण इलाकों में भी अक्षत पहुंचाने का संकल्प किया गया।इस मौके पर संघ के प्रवीण सिंह संजय मोदी गिरीश अजय शिवम अशोक गुप्ता अमन अरविंद रिंकू वरुण प्रताप सिंह सुबीन गुप्ता ने कई बस्तियों में जाकर अक्षत वितरण किया। गौ रक्षा विभाग के शिवम सिंह ने बताया कि टोली के सदस्यों में से एक सदस्य ने पूजित अक्षत, दूसरे ने श्री राम मंदिर का चित्र एवं तीसरे सदस्य ने निमंत्रण पत्रक वितरण किया। प्रत्येक टोली से एक सदस्य ने निमंत्रण के विषय में जानकारी दी टीमें श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का निमंत्रण लेकर घर-घर पहुंच रही है। विश्व हिन्दू परिषद के कार्यकर्ताओं ने संघ के पदाधिकारी ने बताया कि बहुत से राम भक्तों ने अक्षत वितरण कराया#

No comments