#हरदोई:- पिहानी- किसानों की हर समस्या का कराएंगे समाधान/ श्यामू शुक्ला#
#हरदोई:- पिहानी- किसानों की हर समस्या का कराएंगे समाधान/ श्यामू शुक्ला#
#हरदोई: पिहानी- आवारा गौवंश ,खराब हैंडपंप, सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, आवास योजना में धांधली, पूर्व में दिए गए मांग पत्र पर स्मस्याओ का निस्तारण न होने को लेकर किसान आक्रोशित दिखे भाकियू संगठन मंत्री श्यामू शुक्ला ने आरोप लगाया कि विकास खंड पिहानी के मनरेगा योजना के तहत आने बाला धन का दुरपयोग किया जा रहा है आवाज योजना में आपत्रो का चयन कर पात्र लाभार्थियों को योजना से वंचित कर दिया गया उन्होंने ने कहा कि सरकारी हैंड पंप रिबोर पर लूट मचा रखी है गावों में सरकारी हैंड पंप खराब पड़े है पंडरवा गजुआखेड़ा,महेलिया ,अंदाइब्राहिमपुर, अरूआ आदि गावो में सफाई व्यवस्था चौपट होने के कारण नालियां चोक है किसान नेता राहुल मिश्रा ने आरोप लगाया है ग्राम पंडरवा में आपत्रों को आवास योजना का लाभ देकर सरकारी की महत्वाकांक्षी योजना का दुरपयोग किया गया#
#जिसकी अति शीघ्र जांच कराई जाएं व पात्रों को योजना का लाभ दिया जाएं उन्होंने कहा की ग्राम करीमनगर में खाद के गड्डे जेसीबी मशीन से खोदवाकर मजदूरों को योजना से वंचित किया जा रहा है आवारा गौवशो को लेकर किसान आक्रोशित दिखे ग्राम पंडरवा गाजुआ#
#खेड़ा ,महेलिया ,अरूआ ,आंदा#
#निपनिया दहेलिया से आए किसानो ने कहा कि मचान बनाकर फसलों की रखवाली करनी पड़ती है फिर भी फसले आवारा जानवर बर्बाद कर रहे है किसानो ने समस्या का निस्तारण एक सप्ताह में करने की मांग करते हुए ज्ञापन नायब तहसीलदार शाहाबाद व खंड विकास अधिकारी पिहानी को सौंपा#
#इस मौके पर लक्ष्मी नारायण दुवेदी सलेमपुर, अतुल दीक्षित ब्लाक अध्यक्ष पिहानी , रफ़न खान ,मुकीम , वशीम , लाल बहादुर राठौर, कृष्ण पाल गौतम , करण , अलीमुद्दीन खान महेलिया, हरीहर मास्टर , श्रवण शर्मा ,आफाक खान , आदि सैकड़ों किसान महिलाएं मौजूद रहे#

No comments