#हरदोई:- जिलाधिकारी ने पर्वतारोही को तिरंगा देकर दी अग्रिम शुभकामनाएं#
#हरदोई:- जिलाधिकारी ने पर्वतारोही को तिरंगा देकर दी अग्रिम शुभकामनाएं#
#हरदोई: पर्वतारोही अभिनीत को जिलाधिकारी हरदोई श्री मंगला प्रसाद जी ने आज कलेक्ट्रेट में उन्हे भारतीय ध्वज देकर उन्हें अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो के लिए बधाई देकर सम्मानित किया#
#पर्वतारोही अभिनीत गणतंत्र दिवस के अवसर पर माउंट किलिमंजारो पर चढ़ाई करके भारत की आन-बान-शान तिरंगा को फहराकर देश का नाम एक बार पुनः रोशन करेंगे#
#इस अवसर पर जिलाधिकारी हरदोई ने कहा कि अभिनीत युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं क्योंकि अभिनीत एक साधारण किसान परिवार से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने इतनी कम उम्र में देश, प्रदेश व जिले का नाम विश्व स्तर पर रोशन किया है। और आगे भी उकना सपना है कि वो विश्व की सबसे ऊंची चोटी माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहरा कर देश को गौरवान्वित कराएंगे#
#इसके पहले अभिनीत ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर चढ़ाई करके देश का तिरंगा फहराया था, साथ ही देश की कई चोटियों पर भी चढ़ाई कर चुके हैं#
#अभिनीत अपने इस मिशन को लेकर पिछले दो सालों से मेहनत कर रहे हैं, अभिनीत की अब तक की मेहनत अफ्रीका में इतिहास रचने के बाद सफल होगी#
#इस चोटी पर चढ़ाई करने के लिए अभिनीत रोजाना 10-12 किलोमीटर दौड़ते हैं साथ ही साइकिलिंग व अन्य शारीरिक व्यायाम भी करते हैं#
#जिससे उन्हें माउंट किलिमंजारो अभियान में शारीरिक रूप से कोई समस्या न हो#
#इस अवसर पर अभिनीत ने जिलाधिकारी हरदोई को धन्यवाद दिया#
#पर्वतारोही अभिनीत का इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज है, साथ ही उत्तर प्रदेश की महामहिम राज्यपाल ने अभिनीत को सम्मानित भी किया#

No comments