#हरदोई:- पिहानी- सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस#
#हरदोई:- पिहानी- सरस्वती शिशु मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस#
#हरदोई: पिहानी- शुक्रवार को गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर पिहानी में सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस का त्यौहार इस अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर पिहानी में लखनऊ संभाग के संभाग निरीक्षक श्याम मनोहर शुक्ला के द्वारा ध्वजारोहण किया गया और माँ शारदे भारत माता के सम्मुख दीप प्रज्वलन एवं पुष्पार्चन किया गया।सरस्वती शिशु मंदिर के कार्यकारी अध्यक्ष बृजेश गुप्ता, सरस्वती शिशु मंदिर की प्रधानाध्यापिका बिंदु सिंह चौहान, रामदास कटियार ,वरिष्ठ आचार्य समीर बाजपेई, आचार्य अक्षय अवस्थी, आचार्य अखिलेश कुमार,आचार्य कौशल तिवारी, सुषमा शर्मा,कुशमांजली, महिमा गुप्ता, साक्षी पटवा, दीक्षा बाजपेई, निशा टंडन,अमृता शुक्ला, आदि लोगों ने राष्ट्रगान गया।ततपश्चात सुंदर मनोहर अद्भुत झांकिया में सजाए गए बच्चों के साथ बैंड की धुन पर देश भक्ति गीत गाते हुए छात्र- छात्राओं ने नगर के मुख्य मार्ग में भ्रमण किया सुंदर झांकियां में सजे हुए छोटे-छोटे बच्चों ने सभी का मन मोह लिया।वहीं सरस्वती विद्या मंदिर पिहानी में प्रबंधक प्रदीप अवस्थी, भाजपा नगर अध्यक्ष आधार सिंह, भाजपा युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष सेठ अरुण गुप्ता, दिनेश लोहिया ,मुकेश लोहिया, विमलेश तिवारी, आचार्य सुरेश, आचार्य विवेक यादव,आचार्य सौरभ गुप्ता, आचार्य मनोज, आचार्य देश दीपक, आचार्य सुजीत, ध्वजारोहणकर राष्ट्रगान गया गया सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पिहानी का पुलिस बल मौजूद रहा#

No comments