#हरदोई:- कछौना- दो महाविद्यालय में विद्यार्थियों को वितरित किए गए स्मार्टफोन#
#हरदोई:- कछौना- दो महाविद्यालय में विद्यार्थियों को वितरित किए गए स्मार्टफोन#
#हरदोई: कछौना- स्वामी विवेकानंद युवा तकनीकी सशक्तिकरण योजना के तहत मंगलवार को श्री विश्राम सिंह महाविद्यालय कहली व वीएनएस महाविद्यालय महरी में विद्यार्थियों को क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा के हाथों स्मार्टफोन वितरण किए गए। स्मार्टफोन पाकर विद्यार्थियों के चेहरों पर खुशी दौड़ गई। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने कहा स्मार्टफोन के माध्यम से अधिक से अधिक ज्ञान अर्जित करें। जिससे शिक्षा के क्षेत्र में काफी सुधार होता है। यह प्रधानमंत्री का स्मार्टअप इंडिया डिजिटल इंडिया का सपना साकार हो रहा है। कार्यक्रम की शुरुआत माँ शारदे के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार सिंह प्रधानाचार्य पुत्र के०के० अग्निहोत्री, वरिष्ठ भाजपा नेता ब्रम्ह कुमार सिंह, सहप्रबंधक सत्येंद्र सिंह (सीटू), खंड विकास अधिकारी मानवेन्द्र शर्मा, प्रबंधक सत्येंद्र सिंह (सीटू) आदि अभिवावक गण मौजूद रहे#

No comments