#हरदोई:- भारत के संविधान का पालन करते हुए संविधान के प्रति सर्म्पित रहना चाहिए/ जिलाधिकारी#
#हरदोई:- भारत के संविधान का पालन करते हुए संविधान के प्रति सर्म्पित रहना चाहिए/ जिलाधिकारी#
#हरदोई: 75वें गणतन्त्र दिवस के अवसर पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने कलेक्टेट परिसर में ध्वजा रोहण किया तथा अपर जिलाधिकारी प्रियंका सिंह, नगर मजिस्टेट प्रशान्त तिवारी आदि के साथ महात्मा गांधी जी के चित्र पर माल्यापर्ण कर पुष्प अर्पित कियें तथा उपस्थित लोगों को भारत के संविधान एवं पंच प्रण की शपथ दिलायी#
#जिलाधिकारी ने कहा कि सभी को भारत के संविधान का पालन करना चाहिए और संविधान के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होने कहा कि हम सबको देश को आजादी दिलाने वाले वीर जवानों एवं संविधान रचिताओं को नमन करें और भारत के मजबूत संविधान को बनाये रखने में सहयोग करना होगा। इस अवसर पर विभिन्न विद्यालयों के बच्चों सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया और कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने स्वच्छता गृहियों, सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों तथा रंगोली एवं अन्य प्रसाशनिक कार्यो में विशेष सहयोग प्रदान करने वाले कर्मचारियों आदि को सम्मानित किया#
#इससे पहले जिलाधिकारी ने प्रातः 07 बजे डीएम चौराहे से स्टेडियम तक आयोजित मैराथन दौड़ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया और इसके उपरान्त अपने आवास पर स्टाप के साथ झण्डा रोहण किया।पुलिस लाइन से गांधी भवन तक निकाली गयी विभिन्न विभागों की रोड शो झांकी की नुमाईश चौराहे पर सलामी ली तथा गांधी में उत्कृष्ट झांकी प्रस्तुत करने वाले विभागाध्यक्षों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी, नगर मजिस्टेट, जिला आबकारी अधिकारी, एआरटीओ सहित अन्य अधिकारी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें#

No comments